{"_id":"57029d894f1c1bfe52c81143","slug":"loot-in-patti","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा सटाकर बदमाशों ने जेवरात समेत नगदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
Link Copied
सुलतानपुर से बहू की विदाई करवाकर बाइक से घर लौट रहे एक बुजुर्ग को सोमवार रात बदमाशों ने रोक लिया। ससुर और बहू को तमंचा सटाकर उनके पास रहे जेवरात व नगदी लूट ली। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की। बार्डर का मामला होने के चलते खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी थी। पट्टी कोतवाली के जैतापुर गांव निवासी दुर्गाप्रसाद पांडेय के बेटे की ससुराल सुलतानपुर जनपद में है। इन दिनों उनकी बहू मायके में ही रह रही थी। सोमवार की शाम दुर्गा प्रसाद बहू की विदाई करवाकर उसे बाइक से लेकर घर लौट रहे थे। सुलतानपुर और प्रतापगढ़ बार्डर पर स्थित मदाफरपुर व शिवगढ़ के बीच सूनसान देखकर बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते कि बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें व उनकी बहू को तमंचा सटा दिया। इसके बाद दुर्गा प्रसाद की बहू के शरीर से व बैग में रहे लाखों रुपये के जेवरात व आठ हजार नगदी लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की शिकायत कंधई पुलिस से की। बार्डर का मामला होने के चलते पुलिस ने लिखापढ़ी तो दूर आरोपियों को पकड़ने के लिए भी कोई कदम नहीं उठाया। खबर लिखे जाने तक दुर्गा प्रसाद अपनी शिकायत लेकर दो थानों के बीच भटक रहा था। पुलिस उसकी मदद नहीं कर रही थी। इससे वह काफी परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।