{"_id":"570d3c6f4f1c1b7c0d4a6bb0","slug":"crime-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की सात बाइकों के साथ धराया गिरोह का सरगना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेकिंग के दौरान स्थानीय पुलिस ने अंतर्जनपदीय बाइक लिफ्टर गैंग का खुलासा करने में सफलता हासिल की है। मंगलवार को दिन में उदयपुर एसओ संतोष द्विवेदी पुलिस बल के साथ गश्त पर निकले थे। इस दौरान एसओजी को भी उदयपुर क्षेत्र में बाइक लिफ्टर के अंतर्जनपदीय गैंग के होने की सूचना मिली। इस पर उदयपुर पुलिस व एसओजी ने थाना क्षेत्र के ननौती से एक बाइक सवार संदिग्ध युवक को धर दबोचा। पकड़े गए युवक की पहचान कुंभीआइमा निवासी लक्ष्मण वर्मा के रूप में हुई। उसके पास से मिली बाइक चोरी की निकली। पूछताछ के दौरान लक्ष्मण की निशानदेही पर पुलिस ने थाना के क्षेत्र के अलावलपुर निवासी विनोद प्रजापति के घर से चोरी की अट्ठारह हजार में बिकी हुई एक बाइक बरामद की। इसके बाद पुलिस ने पड़ोसी जिले अमेठी के ऐंठा गांव में मुमताज के घर से भी चोरी की एक बाइक बरामद करने में सफलता हासिल की। लक्ष्मण के घर में दबिश देकर चेारी की पांच अन्य बाइक भी पुलिस ने बरामद की। पुलिस को एक ही दिन में रायबरेली व प्रतापगढ़ जिले से चोरी हुई सात बाइकें बरामद हो गईं। उदयपुर व एसओजी की सफलता की जानकारी होने पर एसपी माधवप्रसाद वर्मा भी थाने पहुंचे और पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का इनाम देने का ऐलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।