{"_id":"57094a1d4f1c1bf02ac811c4","slug":"accident-kunda","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो-बाइक भिड़ंत में आधा दर्जन लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेंपो-बाइक भिड़ंत में आधा दर्जन लोग घायल
Sun, 10 Apr 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 10 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
टेंपो और बाइक की टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। इस दौरान गंभीर रूप से घायल एक महिला और उसके बेटे को इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। कुंडा कस्बे से सवारियां लेकर एक टेंपो बाबूगंज की तरफ जा रहा था। पुरबियन का पुरवा गांव के आगे सामने से आ रही एक बाइक से उसकी टक्कर हो गई। जोरदार टक्कर से टेम्पो पलट गया। इससे बाइक सवार सहित टेम्पो पर बैठी सवारियां घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया। घायलों में सिमरन बानो (7) पुत्री मुस्लिम निवासी शेखपुर आशिक, मथुरा प्रसाद पटेल (32) पुत्र धर्मराज हीरागंज, मोहित (9) पुत्र बृजेश मियां का पुरवा बाबूगंज, मोहन (8) पुत्र धर्मराज व धर्मराज की पत्नी, बाइक सवार शनी (28) पुत्र छेदीलाल निवासी भदरी व शनी का बहनोई सुरेंद्र (30) पुत्र शिवबरन मंसूराबाद नवाबगंज शामिल हैं। इसमें से मोहन व उसकी मां की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें इलाहाबाद रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।