फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman dies after falling off bike; two young daughters also injured.

Pilibhit News: बाइक से गिरकर महिला की मौत, दो मासूम बेटियां भी घायल

Thu, 20 Aug 2026 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after falling off bike; two young daughters also injured.
बीसलपुर। बीसलपुर इलाके में पीलीभीत हाईवे पर गांव जसौली के पास मंगलवार देर रात बाइक से गिरकर बरेली की एक महिला की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार उसकी दो छोटी बेटियां भी घायल हो गईं। गंभीर रूप से घायल विवाहिता को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी ली। महिला अपनी दो बेटियों को लेकर भाई के साथ अपनी ससुराल से मायके जा रही थी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव रमपुरा नौगमा निवासी महेंद्रपाल ने बताया कि मंगलवार देर रात वह बाइक से बरखेड़ा की ओर से बीसलपुर नगर आ रहे थे। बाइक पर उनकी बहन 25 वर्षीय शकुंतला देवी पत्नी दुर्गेश कुमार भी सवार थीं। वह बरेली जिले के क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव पैना स्थित अपनी ससुराल से शकुंतला को मायके लेकर आ रहे थे। बाइक पर शकुंतला की दो छोटी बेटियां रुचि और रूबी भी बैठी थीं।
विज्ञापन

बताया गया कि बाइक जब पीलीभीत हाईवे पर गांव जसौली के पास पहुंची, तभी अचानक संतुलन बिगड़ गया। इससे हादसा हो गया। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सीएचसी में चिकित्सकों ने शकुंतला देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल दोनों बालिकाओं की मरहम-पट्टी कर उपचार किया गया। स्वास्थ्य केंद्र से हादसे की सूचना पुलिस को मेमो के माध्यम से दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलते ही मृतका की ससुराल और मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। अचानक हुई मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि हादसे में मृत विवाहिता के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed