फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   pilibhit voter list epic number multiple names sir irregularities

मतदाता सूची में गड़बड़ी: पीलीभीत में एक ही एपिक नंबर पर अलग-अलग नाम, कांग्रेस ने एसआईआर पर उठाए सवाल

Thu, 22 Oct 2026 11:18 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 22 Oct 2026 11:18 AM IST
सार
Register For Event

पीलीभीत सदर विधानसभा की मतदाता सूची में एक ही एपिक नंबर पर अलग-अलग नाम और पिता के नाम दर्ज होने का मामला सामने आया है। जांच में गड़बड़ी की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन ने दो एसडीएम को मुख्यालय से संबद्ध किया। जांच जारी है।

विज्ञापन
pilibhit voter list epic number multiple names sir irregularities
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र में एक ही एपिक नंबर पर अलग-अलग नाम और पिता के नाम दर्ज होने का मामला सामने आया है। कांग्रेस की शुरुआती पड़ताल में यह गड़बड़ी सामने आने के बाद मतदाता सूची की शुद्धता पर सवाल उठने लगे हैं। 

विज्ञापन


जांच के बाद जिला प्रशासन ने एसडीएम पूरनपुर मयंक गोस्वामी और एसडीएम अमरिया हेमंत चौधरी को जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। मतदाता सूची में सामने आई कथित गड़बड़ी और दोनों अधिकारियों के खिलाफ हुई कार्रवाई के बीच संबंध की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- यूपी: पीलीभीत की मतदाता सूची में गड़बड़ी पर दो एसडीएम हटाए, कंप्यूटर ऑपरेटर की सेवा समाप्त, गहन जांच शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट हेमंत मिश्रा के अनुसार, पार्टी ने सदर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची की नमूने के तौर पर पड़ताल की थी। इसमें एक ही एपिक नंबर पर मतदाता के अलग-अलग नाम और पिता के नाम दर्ज होने का मामला सामने आया। एसआईआर के बाद मतदाता सूची में इस तरह की विसंगति मिलने से गड़बड़ी की आशंका गहरा गई है।

अभी आगे भी हो सकती है कार्रवाई 
अब जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि एक ही एपिक नंबर पर अलग-अलग नाम और पिता के नाम दर्ज होने की वजह  क्या है। और यह विसंगति किस स्तर पर हुई। 

Trending Videos

अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी जांच शुरू
कांग्रेस ने सदर विधानसभा क्षेत्र के अलावा जिले की अन्य विधानसभा सीटों की मतदाता सूचियों की भी पड़ताल शुरू कराई है। पार्टी यह पता लगाने में जुटी है कि एसआईआर के बाद कहीं अन्य क्षेत्रों में भी एक ही एपिक नंबर पर अलग-अलग मतदाताओं के नाम या पिता के नाम दर्ज होने जैसी विसंगतियां तो नहीं हैं।

सदर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े रहे दोनों एसडीएम
प्रशासनिक फेरबदल में जिला मुख्यालय से संबद्ध किए गए एसडीएम मयंक गोस्वामी एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली अमरिया तहसील में एसडीएम के पद पर तैनात थे। वहीं, हेमंत चौधरी मौजूदा समय में एसडीएम अमरिया थे। 

दोनों अधिकारियों को जिला मुख्यालय से संबद्ध किए जाने के बाद मतदाता सूची के पुनरीक्षण में उनकी भूमिका को लेकर भी चर्चा हो रही है। जिलाधिकारी आलोक कुमार के अनुसार, शुरुआती जांच के आधार पर दोनों अधिकारियों को मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। जांच जारी है। मतदाता सूची संशोधन की प्रक्रिया को नियमानुसार पूरा कराया जाएगा।

कांग्रेस का दावा: फाइनल ड्राफ्ट जारी होने के बाद बदला गया 
प्रदेश कांग्रेस ने एसआईआर के तहत मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए बुधवार को प्रदेश मुख्यालय में प्रेसवार्ता की थी। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पीलीभीत में 13,150 मतदाताओं के नाम फाइनल ड्राफ्ट लिस्ट जारी होने के बाद बदलने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि पार्टी इस मामले में विधिक राय लेकर न्यायालय भी जाएगी। प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने बताया कि 10 अप्रैल को उप्र में एसआईआर का फाइनल ड्राफ्ट जारी हुआ। 

फाइनल ड्राफ्ट जारी होने के बाद वोटर यह आश्वस्त हो जाता है कि उसका सीरियल नंबर, नाम, पता, एपिक नंबर और नाम की स्पेलिंग सही है। किंतु जुलाई से सितंबर के बीच विधानसभा क्षेत्र नंबर 127-पीलीभीत सदर में 13150 मतदाताओं के एपिक नंबर और सीरियल नंबर वही रहते हुए अंदर से नाम बदल दिए गए। यानी वोटर को पता ही नहीं चला कि उसके रिकॉर्ड में बदलाव हो चुका है। 

884 ऐसे मतदाताओं के नाम हटा दिए गए जो अभी भी वहां मौजूद हैं और उन्होंने आवेदन देकर बताया कि वे वहीं रहते हैं। 2600 ऐसे वोटर जोड़े गए, जो मौके पर रहते ही नहीं हैं। इस तरह एक विधानसभा में कुल 16554 वोटों का खेल सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed