{"_id":"60ce35698ebc3e2c5e1f7ac3","slug":"accident-pilibhit-news-bly450379596","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से साइकिल सवार दो मजदूरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से साइकिल सवार दो मजदूरों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। टनकपुर हाईवे पर कस्बा न्यूरिया के पास शनिवार सुबह करीब नौ बजे कार ने साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार बिथरा गांव निवासी वीरपाल (30) पुत्र छदम्मीलाल और उसका साथी महेश (35) पुत्र गोविंद प्रसाद की मौत हो गई। चालक कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। परिजन से जानकारी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
न्यूरिया थाना क्षेत्र के बिथरा गांव निवासी श्रीकृष्ण ने बताया कि उसके भाई महेश और वीरपाल का मकान नजदीक है। दोनों मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण किया करते थे। शनिवार सुबह रोज की तरह घर से एक ही साइकिल पर सवार होकर मजदूरी करने कस्बा न्यूरिया आ रहे थे। टनकपुर हाईवे पर कस्बे से करीब एक किमी पहले पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही पीलीभीत की ओर से आ रही कार ने साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक कार छोड़कर भाग गया। कुछ ही देर में राहगीर जमा हुए और सूचना पुलिस को दी। न्यूरिया पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया, वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शवों की शिनाख्त कर परिवार वालों को बुलाया गया। फिर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक न्यूरिया जगत सिंह ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एक के दो मामूम बच्चे, जबकि दूसरे की पत्नी गर्भवती हालत में
पीलीभीत। टनकपुर हाईवे पर कस्बा न्यूरिया के पास हुए हादसे में एक पल में दो परिवारों में मातम छा गया है। परिवार की आर्थिक स्थिति को लेकर पहले ही परिवार पर संकट कम नहीं थे कि अब कमाने वाले ही चल बसे। दोनों की कच्ची गृहस्थी बिखर गई।
विज्ञापन
मृतक वीरपाल और महेश दोनों विवाहित थे। शनिवार सुबह रोज की तरह घर से हंसी-खुशी काम पर जाने के लिए निकले थे। परिजन अपने कामकाज में व्यस्त थे कि उनकी मौत की खबर पहुंच गई। वीरपाल की एक साल पहले ही भरतापुर गांव में शादी हुई थी। पत्नी पूजा गर्भवती है। पति की मौत से वह बेसुध हो गई। परिजन उसे संभालने में जुटे रहे। उधर, महेश की भी कच्ची गृहस्थी है। पत्नी कुंती देवी के अलावा दो बच्चे आठ वर्षीय बेटी कौशल और छह साल का बेटा सुरेंद्र हैं।