फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Traffic jam in Lohia Bazaar caused by e-rickshaws; traders shut shops

मुजफ्फरनगर: लोहिया बाजार में ई-रिक्शा के कारण लग रहा जाम, व्यापारियों ने दुकानें बंद कर शुरू किया धरना

Sun, 11 Oct 2026 01:24 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 11 Oct 2026 01:24 PM IST
सार
Register For Event

लोहिया बाजार के व्यापारियों का कहना है कि भगत सिंह रोड पर ई-रिक्शा का संचालन बंद कर दिया गया, अब सारा दबाव लोहिया बाजार पर आ गया है। इसके अलावा कुछ व्यापारियों ने भी अतिक्रमण कर रखा है, जो कि हटाया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Traffic jam in Lohia Bazaar caused by e-rickshaws; traders shut shops
बाजार बंद कर प्रदर्शन करते व्यापारी। मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोहिया बाजार के दुकानदारों ने ई-रिक्शा के संचालन और अतिक्रमण के खिलाफ अपने प्रतिष्ठान बंद कर धरना शुरू कर दिया है। उनकी मुख्य मांग बाजार से ई-रिक्शा का परिचालन बंद करना है।

विज्ञापन


दुकानदारों ने रविवार को बीच सड़क पर दरी बिछाकर प्रदर्शन किया। लोहिया बाजार से गुजरने वाली ई-रिक्शाओं के संचालन पर रोक लगाने की मांग की। दुकानदारों का कहना है कि ई-रिक्शा के कारण बाजार में लगातार जाम लगता है। इससे राहगीरों और ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस प्रशासन से बाजार में दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को भी हटाने की अपील की। यह अतिक्रमण भी जाम और आवागमन में बाधा का एक प्रमुख कारण है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी गौरव जैन, सतेंद्र कुमार का कहना है कि भगत सिंह रोड की ई-रिक्शा बंद कर दी गई हैं, अब सारा दबाव लोहिया बाजार पर आ गया है। सुबह 10 से शाम सात बजे तक यहां ई-रिक्शा का संचालन बंद किया जाना चाहिए। इस दौरान काफी संख्या में व्यापारी एकत्र हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed