Muzaffarnagar Ground Report: गुड़ कारोबार से शुकतीर्थ के विकास तक, जानें कितना बदला मुजफ्फरनगर; देखें रिपोर्ट
Muzaffarnagar Ground Report: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में राजनीतिक दल जुट गए हैं। इस बीच, अमर उजाला की टीम जमीनी हकीकत जानने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर रही है, जिसके तहत टीम मुजफ्फरनगर पहुंची है। जिले में विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। स्थानीय लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को भी जाना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Muzaffarnagar Ground Report: आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी चुनावी रणनीतियां बनानी शुरू कर दी हैं। इस दौरान अमर उजाला की टीम प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर रही है। यह दौरा जमीनी हकीकत को समझने और पाठकों तक वास्तविक स्थिति पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। सक्ष्म यूपी कार्यक्रम के तहत टीम मुजफ्फरनगर पहुंची।
ओडीओपी योजना से किसानों की बढ़ी आमदनी
जैविक किसान राकेश कुमार ने बताया कि हम ऑर्गेनिक फार्मिंग करा रहे हैं। वैसे गन्ने का और अपना दलन में हम लोग अभी शुरू किया। असल में गुड़ की विशेषता है यहां की जो जमीन है। गुड़ अगर आप महाराष्ट्र का खाएं और यहां का खाएं तो दोनों में आपको अंतर नजर आ जाएगा। थोड़ा जलवायु का अंतर है। जिस वजह से यहां के गुड़ को ज्यादा पसंद किया जाता है। उत्पादन यहां बड़े लेवल पर है। हमारे यहां गुड़ की बात करें तो यहां चीनी मिल आठ हैं। हमारे जनपद मुजफ्फरनगर में और सारी मिले बड़ी मिले हैं। एक लाख से ऊपर कैपेसिटी की मिलले हैं। अपने मुजफ्फरनगर में और इंडिया ही नहीं बाहर भी जाता है। लोग मांगते हैं। लखनऊ, दिल्ली और उत्तराखंड तक लोग पसंद करते हैं। आगे कहा कि ओडीओपी से यह लाभ हुआ कि ओडीओपी में थोड़ा सा बाहर के लोगों ने इसको जाना है। इसको पहचान मिली और डिमांड बढ़ी। डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। यदि अभी आज 2026 की बात करें तो इस बार सीजन ऑफ हो चुका है। लेकिन डिमांड अभी भी है।
यहां वीडियो में सुनिए पूरी बातचीत
प्राइवेट जैसी मुजफ्फरनगर आईटीआई, छात्रों को बेहतर ट्रेनिंग
नोडल प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई मुकेश प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमुंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा व्यासिक शिक्षा कौशल विकास विभाग है। उनके द्वारा जिले के अंदर जो कार्य कराए जा रहे हैं। स्थानीय उद्योग है। स्थानीय उद्योग के लिए गुणवत्ता पूर्वक ट्रेनिंग, लेटेस्ट ट्रेड्स के साथ 14 ट्रेड्स, 12 ट्रेड्स पहले थी। जिसमें छह ट्रेड्स नई और हमारी शामिल हो गई हैं। उन पर ट्रेनिंग्स दिलाई जा रही है। जैसे हमारा कैंप प्रोग्रामर हो गया, रोबोट हो गया, इलेक्ट्रिक व्हीकल हो गया। ऑटोमेशन हो गया। उस पर ट्रेनिंग लेटेस्ट मार्केट के रिक्वायरमेंट के हिसाब से और स्थानीय रोजगार मिले। मंत्री कपिल देव अग्रवाल की चेयरमैनशिप में विभाग के व्यासायिक शिक्षा कौशल विकास विभाग के द्वारा बच्चों को शिक्षित किया जा रहा है। ताकि बच्चे एक अपनी जगह पर पहुंचें। अच्छा पैकेज मिले। सरकार पूरा मोटिवेट कर रही है। सरकार ट्रेनिंग दिला रही है। ट्रेनिंग के साथ-साथ पैलेसमेंट का भी कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री आए थे। जनपद मुजफ्फरनगर में रोजगार मेले का आयोजन था।
यहां वीडियो में सुनिए पूरी बातचीत
शुकतीर्थ को मिली नई पहचान, कैसा हुआ है जिले में विकास
तीर्थधाम सेवक अचल कृष्ण शास्त्री ने बताया कि भगवान श्री सुखदेव जी महाराज प्रकट हुए। 16 वर्ष की आयु घंघराले वाल श्री सुखदेव जी महाराज जब यहां आए। इस पावन भूमि में सुखदेव जी महाराज से राजा परीक्षित ने प्रश्न किया जो व्यक्ति मरने वाला हो। उसे क्या करना चाहिए। इसी प्रश्न के उत्तर में श्री सुखदेव जी महाराज ने इस पावन भूमि में राजा परीक्षित को श्रीमद् भागवत की कथा सुनाई। राजा परीक्षित को इस भवसागर से तार दिया था। मुजफ्फरनगर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि सबसे महत्वपूर्ण कोई ग्रंथ है तो श्रीमद् भागवत है। श्रीमद् भागवत की यह जो जन्मस्थली है। पहली बार श्रीमद् भागवत का पारायण यहां से हुआ। यहां मानवता के दुख को दूर करने का एक जो फिलॉसफी थी। एक जो विज़न था, एक जो सोच थी वो यही पुण्य भूमि है। जिसको हम लोग सुख तीर्थ के नाम से जानते हैं।
यहां वीडियो में सुनिए पूरी बातचीत
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.