{"_id":"6a7dbbc04886d0afa300983b","slug":"muzaffarnagar-friend-pulled-down-the-shop-shutter-tailor-with-a-girl-was-caught-red-hand-2026-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: दोस्त बंद कर गया दुकान का शटर, अंदर दर्जी ने किया किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: दोस्त बंद कर गया दुकान का शटर, अंदर दर्जी ने किया किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा
Thu, 13 Aug 2026 06:12 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 13 Aug 2026 06:12 PM IST
जानसठ कोतवाली क्षेत्र में दूसरे समुदाय के टेलर ने किशोरी को दुकान में बंद करके उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और किशोरी को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा। दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
जानसठ क्षेत्र के एक गांव निवासी दूसरे समुदाय के टेलर ने अपनी दुकान में बंद करके किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी टेलर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल में भेज दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार को उसे पता चला कि गांव में एक टेलर ने उसकी 15 वर्षीया बेटी को अपनी दुकान में बंद करके रखा हुआ है। वह दुकान पर पहुंचा तो शटर बंद था और बाहर से ताला लगा हुआ था। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकान का ताला तोड़कर शटर खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को टेलर और किशोरी आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने टेलर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह अपना पुराना टॉप टेलर की दुकान पर ठीक कराने आई थी। टेलर ने पैसों का लालच दिया। इसके बाद टेलर का दोस्त अदनान बाहर से दुकान का शटर बंद करके ताला लगाकर चला गया।
किशोरी का आरोप था कि टेलर ने उसके साथ जबरदस्ती गलत हरकत की। पुलिस ने आरोपी टेलर फिरोज व साथी अदनान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया। सीओ ऋषिका सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उसके साथी की तलाश की जा रही है।