{"_id":"6157533a8ebc3e59df165ec9","slug":"sp-leader-shot-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद : लाइनपार में सपा नेता को गोली मारी, घायल अस्पताल में, हमलावर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुरादाबाद : लाइनपार में सपा नेता को गोली मारी, घायल अस्पताल में, हमलावर फरार
Sat, 02 Oct 2021 12:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:00 AM IST
मझोला थानाक्षेत्र में रात दस बजे हुई घटना। घायल साईं अस्पताल में भर्ती।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
मझोला थानाक्षेत्र के लाइनपार में शुक्रवार रात बाइक सवार सपा नेता को बदमाशों ने गोली मार दी। घटना के समय वह बाइक से चिड़िया टोला की ओर जा रहे थे। घायल को साईं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सपा के पूर्व विधायक यूसुफ अंसारी भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घायल का हालचाल जाना है।
विज्ञापन
बताया जा जा रहा है कि मझोला थानाक्षेत्र के पुतलीघर रोड निवासी दीपक चौधरी सिंचाई विभाग में ठेकेदारी करते हैं। वह सपा नेता भी हैं। शुक्रवार रात करीब दस बजे वह बाइक से चिड़िया टोला की ओर जा रहे थे। अभी वह लाइन पार में माता मंदिर के पास ही पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से बाइक सवार बदमाश आ गए और उन्होंने दीपक पर हमला कर दिया। एक गोली दीपक चौधरी की कमर में लगी है। कई राउंड गोली चलने से मौके पर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
दीपक बाइक समेत गिर गए। इसके बाद हमलावर बाइक दौड़ाकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। लोगों ने घायल को साईं अस्पताल में पहुंचा। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल आ गए। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि घायल का साईं अस्पताल में इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
