फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dr. Chandrakant Tripathi appointed Vice-Chancellor of Sikkim Skill University.

Mirzapur News: डॉ. चंद्रकांत त्रिपाठी बने सिक्किम स्किल यूनिवर्सिटी के कुलपति

Fri, 21 Aug 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Dr. Chandrakant Tripathi appointed Vice-Chancellor of Sikkim Skill University.
डा. चंद्रकांत त्रिपाठी, सोशल मीडिया
ग्राम शेरपुर निवासी पं. मुरलीधर त्रिपाठी के पुत्र डॉ. चंद्रकांत त्रिपाठी ने सिक्किम स्किल यूनिवर्सिटी के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया है।
विज्ञापन

उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। डॉ. चंद्रकांत त्रिपाठी इससे पहले भारत सरकार के केंद्रीय हिंदी संस्थान में करीब 25 वर्षों तक रजिस्ट्रार के पद पर कार्यरत रहे। उन्होंने कई पुस्तकों का लेखन भी किया है, जिनमें से एक पुस्तक को रक्षा मंत्रालय की ओर से पुरस्कार मिल चुका है। हिंदी पत्रकारिता के साथ रंगमंच और अभिनय में भी उनकी रुचि रही है। उन्होंने भोजपुरी फिल्म गंगा घाट में अभिनेता सुजीत कुमार के साथ अभिनय किया है।

कुलपति के रूप में उनका लक्ष्य विश्वविद्यालय को गुणवत्तापूर्ण और रोजगारपरक कौशल शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान बनाना है। विश्व हिंदू परिषद के संयोजक गोविंद शंकर ओझा ने बताया कि डॉ. चंद्रकांत त्रिपाठी को सिक्किम स्किल यूनिवर्सिटी का कुलपति नियुक्त किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed