फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Lower Subordinate Services Main Examination will be held at 20 centers on the 23rd.

Meerut News: 23 को 20 केंद्रों पर होगी अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा

Fri, 21 Aug 2026 08:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
The Lower Subordinate Services Main Examination will be held at 20 centers on the 23rd.
सुबह आठ बजे से मिलेगा प्रवेश, 9:30 बजे बंद होंगे गेट
विज्ञापन

बायोमेट्रिक और सीसीटीवी से होगी निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ की ओर से सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा का आयोजन 23 अगस्त को जिले के 20 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।
परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक एक पाली में होगी। परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी और इसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा पेन-पेपर आधारित ओएमआर प्रणाली से होगी। बायोमेट्रिक डाटा कैप्चरिंग और उपस्थिति पत्रक भरने के लिए पांच मिनट का अतिरिक्त समय निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को सुबह आठ बजे से 9:30 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। केंद्राध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रधानाचार्य या वरिष्ठ अध्यापक संभालेंगे। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में 24 परीक्षार्थियों पर दो कक्ष निरीक्षक तैनात रहेंगे। केंद्रों पर लाइव सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी और रिकॉर्डिंग भी होगी।
विज्ञापन

प्रवेशपत्र और मूलआईडी लाना जरूरी
अभ्यर्थियों को डाउनलोड किया हुआ प्रवेशपत्र और फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र अथवा आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित रहेंगे। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन तलाशी होगी। महिला अभ्यर्थियों की तलाशी महिला कार्मिक और पुरुष अभ्यर्थियों की तलाशी पुरुष कार्मिक करेंगे। परीक्षा के दौरान फोटो और आईरिस स्कैन के जरिये बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed