फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Technical knowledge is as essential as formal education: Kapil Dev

शिक्षा के साथ तकनीकी ज्ञान भी जरूरी : कपिल देव

Sun, 01 Nov 2026 08:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
Technical knowledge is as essential as formal education: Kapil Dev
खरखौदा के गांव खासपुर में मेधावी छात्रों को सम्मानित करते मुख्य अतिथि (आयोजक)
खासपुर में राज्यमंत्री ने किया कौशल विकास केंद्र का शिलान्यास, बोर्ड परीक्षा के मेधावियों का सम्मान
विज्ञापन

सिद्धपीठ हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। खासपुर गांव स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर में आयोजित वार्षिक उत्सव में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को कौशल प्रशिक्षण देने के लिए कौशल विकास केंद्र का शिलान्यास किया गया।
कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने केंद्र की आधारशिला रखी। उन्होंने वर्तमान सत्र में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में विद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और पदक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योगपति एवं समाजसेवी अनिल त्यागी ने की। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार करने में कौशल विकास केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। युवाओं को रोजगार के लिए किताबी शिक्षा के साथ व्यावहारिक ज्ञान और हुनर हासिल करना जरूरी है। उन्होंने मंदिर समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य से केंद्र को हरसंभव सहयोग देने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यमी अनिल त्यागी ने कहा कि आज कंपनियों में व्यावहारिक और तकनीकी ज्ञान रखने वाले युवाओं की मांग है। इसलिए बच्चों को किताबी शिक्षा के साथ तकनीकी और व्यावहारिक ज्ञान में भी दक्ष बनाएं। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहने की अपील की। महामंडलेश्वर भैयादास ने युवाओं को अपनी संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश दिया। युवा कवि विकास विजय त्यागी ने ओजस्वी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विदित त्यागी ने बताया कि समिति भविष्य में कौशल विकास के अन्य पाठ्यक्रम भी शुरू करने की योजना बना रही है। मंच संचालन विपिन कुमार त्यागी और गजराज सिंह ने किया। समिति अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने अतिथियों का आभार जताया। इस दौरान रामपाल त्यागी, टीसी गर्ग, अशोक त्यागी, सुधीर त्यागी, महेश त्यागी, रामकिशोर त्यागी (चेयरमैन एमएस हेरिटेज), प्रबोध शास्त्री, जय भगवान त्यागी और गोपाल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

खरखौदा के गांव खासपुर में मेधावी छात्रों को सम्मानित करते मुख्य अतिथि (आयोजक)

खरखौदा के गांव खासपुर में मेधावी छात्रों को सम्मानित करते मुख्य अतिथि (आयोजक)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed