{"_id":"6a888337721ca2005002fd66","slug":"municipal-corporation-conducts-drive-in-ghantaghar-kesarganj-encroachments-removed-from-drains-meerut-news-c-14-1-mrt1004-1279967-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: घंटाघर-केसरगंज में चला अभियान, नाले-नालियों से कब्जे हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: घंटाघर-केसरगंज में चला अभियान, नाले-नालियों से कब्जे हटाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- शहर से जाम से राहत दिलाने के लिए निगम ने की कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर में अवैध कब्जों के कारण लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने अभियान चलाया। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार के निर्देश पर प्रवर्तन दल के साथ अधिकारियों की टीम ने केसरगंज पुलिस चौकी से लेकर घंटाघर क्षेत्र तक नाले-नालियों से अवैध कब्जे हटवाए। अभियान के दौरान लोगों ने कई जगह विरोध किया और हंगामे की स्थिति बनी रही। पुलिस की मौजूदगी में स्थिति संभाल ली गई।
दरअसल, घंटाघर क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर फड़ और अस्थायी दुकानें लगने के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक पहले साप्ताहिक पैठ के दौरान ही जाम की समस्या गंभीर होती थी मगर अब रोजाना ही ऐसे हालात होने लगे हैं। इसलिए लगातार ऐसे अभियान की जरूरत है।
नगर निगम की टीम ने अभियान की शुरुआत केसरगंज पुलिस चौकी से की। यहां सड़क किनारे सबसे अधिक कब्जे मिलने पर टीम ने उन्हें हटवाया। इसके बाद कार्रवाई घंटाघर क्षेत्र तक की गई। अधिकारियों ने नाले-नालियों और सड़क किनारे पर रखे सामान व अस्थायी कब्जों को हटवाकर मार्ग खाली कराया। कुछ स्थानों पर कब्जाधारियों ने कार्रवाई का विरोध किया और हंगामा किया। थाना देहलीगेट पुलिस की मौजूदगी में प्रवर्तन दल ने स्थिति संभाली। अभियान में संपत्ति प्रभारी भोला नाथ गौतम, लेखपाल राजकुमार, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल संजीव तोमर, निशांत राठी सहित अन्य की टीम रही।