फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Roof of Labourer’s House Collapses Amid Rain, Family Escapes Unhurt

Meerut: बारिश में आधी रात गिरी मजदूर के घर की छत, आवाज सुनकर जागा परिवार, बच्चों समेत बाहर निकलकर बचाई जान

Thu, 20 Aug 2026 03:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 20 Aug 2026 03:30 PM IST
सार
Register For Event

मेरठ के हस्तिनापुर के तारापुर गांव में लगातार बारिश के बीच मजदूर के मकान की छत का हिस्सा रात दो बजे गिर गया। तेज आवाज सुनकर परिवार जाग गया और बच्चों समेत बाहर निकल आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन
Meerut: Roof of Labourer’s House Collapses Amid Rain, Family Escapes Unhurt
मकान गिरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र के तारापुर गांव में लगातार बारिश के बीच बुधवार रात बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां एक मजदूर के मकान की छत के लेंटर का हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर गया। हादसा रात करीब दो बजे हुआ, उस समय परिवार के लोग घर के अंदर सो रहे थे। छत का हिस्सा गिरने से पहले तेज आवाज होने पर परिवार के लोग जाग गए और बच्चों को लेकर तुरंत घर से बाहर निकल आए। इससे परिवार के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए। हालांकि घर में रखा घरेलू सामान मलबे के नीचे दबकर क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन


रात दो बजे अचानक भरभराकर गिरा लेंटर
तारापुर निवासी मूलचंद पुत्र गजे मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बुधवार रात मूलचंद अपनी पत्नी खुशबू और बच्चों कृष्ण व राधिका के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब दो बजे अचानक मकान की छत के लेंटर का निचला हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। तेज आवाज सुनकर परिवार में अफरातफरी मच गई और मूलचंद व उनकी पत्नी बच्चों को लेकर तुरंत घर से बाहर निकल आए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सेंट्रल मार्केट: मकान-व्यापार बचाने का आंदोलन तेज, आवास विकास कार्यालय पर हंगामा, सरकार के भरोसे का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन

समय रहते बाहर निकला परिवार, टली बड़ी अनहोनी
परिवार के मुताबिक छत गिरने से पहले आवाज होने के कारण सभी लोग जाग गए थे। कुछ ही देर में छत का हिस्सा नीचे आ गिरा। यदि परिवार समय पर बाहर नहीं निकलता तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। छत का मलबा घर के अंदर गिरने से कोई व्यक्ति उसकी चपेट में नहीं आया।

घरेलू सामान और जरूरी चीजें हुईं बर्बाद
छत का मलबा गिरने से घर में रखा सामान, कपड़े और अन्य जरूरी वस्तुएं क्षतिग्रस्त हो गईं। मजदूरी कर परिवार चलाने वाले मूलचंद के सामने अब घर को सुरक्षित करने और जरूरी सामान की व्यवस्था करने की समस्या खड़ी हो गई है।

लगातार बारिश से पुराने मकानों पर बढ़ा खतरा
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इससे कच्चे और पुराने मकानों की हालत खराब हो रही है और हादसे का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार का मौके पर निरीक्षण कराकर आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। साथ ही लोगों से बारिश के दौरान पुराने और जर्जर मकानों में सावधानी बरतने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed