फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Man dies in road accident; identity not established.

Meerut News: सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, पहचान नहीं हो सकी

Fri, 21 Aug 2026 09:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
Man dies in road accident; identity not established.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। गंगनहर पटरी मार्ग पर हवेली होटल के पास बृहस्पतिवार की रात किसी वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अुनसार, गंगनहर पटरी मार्ग पर यह व्यक्ति सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी रोहटा में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे पीएल शर्मा अस्पताल मेरठ रेफर कर दिया। यहां से उसे मेडिकल कॉलेज मेरठ में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान देर रात घायल ने दम तोड़ दिया।

सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मृतक मंदबुद्धि था, वो गंग नहर पटरी मार्ग पर घूमता था। कोई वाहन उसे टक्कर मार कर भाग गया। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे है। पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया है। सीसीटीवी कैमरों से वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed