फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jeevanjali in Meerut: Devi Chitralekha to Share Message of Devotion and Positive Living on October 30

जीवांजलि: मेरठ में देवी चित्रलेखा देंगी सकारात्मक जीवन का संदेश, 30 अक्तूबर को होगा आध्यात्मिक सत्र

Wed, 28 Oct 2026 01:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 28 Oct 2026 01:14 PM IST
सार
Register For Event

अमर उजाला की ओर से 30 अक्तूबर को मेरठ के सीसीएसयू सभागार में ‘जीवांजलि : विचारों से बदलाव तक’ आध्यात्मिक सत्र होगा। देवी चित्रलेखा भजनों और प्रवचनों से प्रेम, भक्ति और सकारात्मक सोच का संदेश देंगी।

विज्ञापन
Jeevanjali in Meerut: Devi Chitralekha to Share Message of Devotion and Positive Living on October 30
प्रख्यात आध्यात्मिक वक्ता और कथा वाचिका देवी चित्रलेखादेवी चित्रलेखा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भक्ति की मधुर धुन, आध्यात्मिक विचारों की ऊर्जा और संस्कारों की सीख से मेरठ में 30 अक्तूबर की शाम खास होने जा रही है। अमर उजाला की ओर से चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस सभागार में ‘जीवांजलि : विचारों से बदलाव तक’ आध्यात्मिक सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रख्यात कथावाचक देवी चित्रलेखा भजनों और प्रवचनों के माध्यम से प्रेम, भक्ति, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का संदेश देंगी। अमर उजाला और नीरज मित्तल पायल फर्नीचर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रवेश केवल आमंत्रण पत्र के माध्यम से होगा।

विज्ञापन


कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को आध्यात्मिक विचारों से जोड़ने के साथ ही सकारात्मक सोच, संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों के महत्व से परिचित कराना है। देवी चित्रलेखा प्रवचनों के माध्यम से लोगों को प्रेम, आत्मविश्वास, भक्ति और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं।
विज्ञापन


क्यूआर कोड और ई-पास के माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होगी। ई-पास प्राप्त करने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड कर उसके इवेंट सेक्शन में जाकर पंजीकरण कराया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए 9650109595 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ-सहारनपुर MLC चुनाव: दोनों सीटों पर फिर भाजपा का कब्जा, 2027 के लिए सियासी बढ़त का संकेत

Trending Videos

कम उम्र में शुरू हुआ आध्यात्मिक सफर
देवी चित्रलेखा का जन्म 19 जनवरी 1997 को हरियाणा के पलवल जिले के खंबी गांव में हुआ। महज चार वर्ष की उम्र में उन्होंने गिरधारी बाबा के मार्गदर्शन में गौड़ीय वैष्णव परंपरा की दीक्षा ली। सात वर्ष की उम्र में उन्होंने पहली बार सार्वजनिक रूप से प्रवचन दिया। इसके बाद से वह श्रीमद्भागवत कथा और आध्यात्मिक विचारों के माध्यम से लोगों तक भक्ति, संस्कार, पारिवारिक मूल्यों और सकारात्मक बदलाव का संदेश पहुंचा रही हैं।
 
ये बोले मुख्य आयोजक...
- पायल फर्नीचर नीरज मित्तल ने कहा कि भागदौड़ की जिंदगी में आज हर कोई तनाव से जूझ रहा है। ऐसे में देवी चित्रलेखा जीवन जीने का सही मार्ग दिखा रही हैं।
- एपेक्स ग्रुप से अतुल गुप्ता ने कहा कि देवी चित्रलेखा भजनों और श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से लोगों जीवन को सरल बनाने के लिए प्रेरित करती हैं।
- जिला क्रीडा भारती से अश्वनी गुप्ता ने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन जीवन को श्रेष्ठ बनाने के लिए जरूरी हैं। इसलिए इस विशेष कार्यक्रम का लाभ सभी उठाएं।
- मीरा ज्वैल हाउस से अर्चित सिंघल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को भी जीवन में आगे बढ़ने के लिए सही दिशा दिखाते हैं।
 
ये हैं कार्यक्रम में सहयोगी...

पायल फर्नीचर, विवेक रिसॉर्ट बाफर, अमित गर्ग मूर्ति, मायरा फाउंडेशन, रामचंद्र सहाय आनंद स्वरूप, राधा गोविंद बैंक्वेट, मीरा ज्वैल हाउस, रायल 9 होटल, शारदा टीवीएस, ऋषभ एकेडमी, पराग, एपैक्स ग्रुप, अजंता पेट्रोल पंप, गोयल हैरिटेज, स्कोटैक, पैरा स्पोर्टस क्रीडा भारती और विद्या यूनिवर्सिटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed