{"_id":"6a8720cde613de80b505b969","slug":"in-ganganagar-the-shutter-of-a-grocery-store-was-ripped-off-and-a-temple-donation-box-was-broken-open-meerut-news-c-72-1-mct1012-158053-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गंगानगर में परचून की दुकान का शटर उखाड़ा और मंदिर के दानपात्र तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गंगानगर में परचून की दुकान का शटर उखाड़ा और मंदिर के दानपात्र तोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। मवाना रोड कसेरु बक्सर तेजपाल मार्केट में चोरों ने परचून की दुकान के गोदाम का शटर उखाड़ दिया। वहीं, गंगानगर एफ ब्लॉक में बिलकेश्वर मंदिर के दानपात्र को निशाना बनाया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
एक सप्ताह पूर्व कसेरु बक्सर तिलकपुरम में किराना व्यापारी विपिन रस्तोगी से बाइक सवार बदमाशों ने करीब 75 हजार रुपये से भरा थैला लूट लिया था। बुधवार रात भी चोरों ने उसी मार्केट को निशाना बनाया। व्यापारी संजय अग्रवाल की परचून की दुकान के गोदाम का शटर उखाड़ दिया। सुबह अन्य दुकान के लोग पहुंचे घटना को जानकारी हुई। व्यापारी ने पुलिस को बताया कि सामान का नुकसान नहीं हुआ, केवल शटर उखाड़ पाए। व्यापारी ने इस संबंध में तहरीर नहीं दी। करीब 2 साल पहले भी इसी गोदाम के बराबर में दीवार तोड़कर ज्वेलरी की दुकान में चोरी को गई थी।
वहीं, दूसरी ओर गंगानगर एफ-ब्लॉक में बिलकेश्वर मंदिर के दानपात्र को तोड़ा गया। मंदिर के पुजारी के मुताबिक दानपात्र में करीब 250 - 300 रुपये ही थे। पुलिस दोनों ही घटनाओं में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
सीओ सदर देहात सुधीर सिंह के अनुसार गंगानगर थाने में अभी दोनों घटनाओं को लेकर अभी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -