फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempt to sexually assault a young woman after entering her home

Meerut News: घर में घुसकर युवती से शारीरिक शोषण का प्रयास

Fri, 21 Aug 2026 10:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
Attempt to sexually assault a young woman after entering her home
सरूरपुर (मेरठ)। थाना क्षेत्र के एक कस्बा निवासी युवती के साथ आरोपी आसिफ व ओसामा ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने तहरीर में बताया कि बीते बुधवार को वह परिवार के साथ कस्बे में ही किसी काम से बाहर गया हुआ था। बेटी घर पर अकेली थी। शामली के कस्बा कैराना निवासी आसिफ व ओसामा उसके घर में घुस गए। आरोपियों ने युवती के साथ जबरन शारीरिक शोषण की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने आरोपियों को मौके से पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्राधिकारी सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed