{"_id":"594ff2024f1c1b236c8b4664","slug":"101498411522-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिप ने संगठन विस्तार की बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिप ने संगठन विस्तार की बनाई रणनीति
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना (ब्यूरो)। विश्व हिन्दू परिषद कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को कैंप कार्यालय पर हुई। बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। साथ ही सभी उपखंडों में परिषद इकाई का गठन करने का निर्णय लिया गया। अयोध्या में राम मंदिर बनाने में आने वाली सभी बाधाओं को दूर किए जाने की मांग की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उनके समर्पित कार्यकर्ताओं की आपसी एकता से ही होती है। कहा कि विहिप विचारधाराओं और देशभक्त स्वयंसेवकों का संगठन है। जल्द ही सभी 11 उपखंडों की इकाई का गठन किया जाएगा। प्रखंड मंत्री अनिल विश्वकर्मा और अध्यक्ष रामदरश यादव ने भी संगठन की मजबूती पर बल देते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व से राम मंदिर बनाने में आने वाली बाधाओं को दूर कर भव्य मंदिर बनाये जाने की मांग की। बैठक में उपेन्द्र सिंह, साहब सिंह, रविन्द्र चौहान, सुभाष सैनी, अभिषेक पाठक, विनोद गुप्ता, अंजनी गुप्ता आदि मौजूद रहे।