फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   10 school vehicles challaned, 3 seized during inspection.

Mau News: चेकिंग में 10 स्कूली वाहनों का चालान, 3 सीज

Wed, 19 Aug 2026 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
10 school vehicles challaned, 3 seized during inspection.
कोपागंज ​स्थित स्कूल में वाहनों की चेकिंग करते एआरटीओ सुहेल अ​हमद।स्रोत- स्वयं
मऊ। स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने मिशन सेफ फ्यूचर-2.0 अभियान के तहत बुधवार को स्कूली वाहनों की चेकिंग की।
विज्ञापन

इस दौरान दोहरीघाट, घोसी और कोपागंज क्षेत्र में 10 वाहनों का चालान किया गया और 3 वाहनों को सीज किया गया। यह अभियान 11 अगस्त से 25 अगस्त, 2026 तक संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुहेल अहमद ने बताया कि विभाग ने स्कूल प्रबंधकों को वाहन चालकों का चरित्र सत्यापन अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए हैं। निजी वाहनों से स्कूली बच्चों को ढोने पर भी रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने चेतावनी दी है कि निजी वाहन से घटना होने पर विद्यालय प्रबंधक, प्रधानाचार्य या वाहन स्वामी जिम्मेदार होंगे। जिन स्कूली वाहनों का फिटनेस या परमिट समाप्त हो गया है, उन्हें तत्काल नवीनीकृत कराने को कहा गया है।

ऐसा न करने पर संबंधित विद्यालय प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।परिवहन विभाग ने सभी स्कूल प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है। उन्हें फिटनेस और परमिट समाप्त वाहनों को अनिवार्य रूप से नवीनीकृत कराना होगा।
चालकों का चरित्र सत्यापन भी करना होगा। निजी वाहनों से बच्चों को ले जाना प्रतिबंधित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed