फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   U.P Board

टल गया मथुरा में मूल्यांकन, हॉटस्पॉट में हैं मथुरा के चारों केंद्र

Mon, 04 May 2020 07:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
U.P Board
चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज। - फोटो : MATHURA
रेड जोन का हिस्सा बन चुके मथुरा के हॉटस्पॉट इलाके में ही यूपी बोर्ड  परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आज से नहीं होगा। इन इलाके में तमाम प्रशासनिक पाबंदियों को देखते हुए शिक्षक संगठनों के विरोध के बाद आज से होने वाला मूल्यांकन फिलहाल टाल दिया है।
विज्ञापन


जिस क्षेत्र में पिछले 10 दिन से निरंतर पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे हैं, उससे जुड़े इलाके में ही मंगलवार से यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना था, जिसे अब टाल दिया गया है। इस इलाके को जिला प्रशासन आठ दिन पहले हॉटस्पॉट घोषित करते हुए सील कर चुका है। यहां लोगों के आवागमन पर पूरी तरह से प्रतिबंध है।
विज्ञापन


इसी क्षेत्र में चंपा अग्रवाल इंटर कालेज, किशोरी रमण इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज और ब्लैक स्टोन इंटर कालेज स्थित हैं, जिन्हें मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। शिक्षक नेता इन परिस्थितियों में यहां मूल्यांकन को लेकर सवाल खड़े कर रहे थे। उनका कहना है कि ऐसी स्थितियों में यहां तक परीक्षक कैसे पहुंचेंगे। इन स्थितियों का संज्ञान लेते हुए सरकार ने रेड जोन का मूल्यांकन रोक दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल रेड जोन में मूल्यांकन का आदेश नहीं है। इसके लिए सरकार अलग से आदेश जारी करेगी। मथुरा जनपद रेड जोन में है। हालांकि मूल्यांकन केंद्रों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। सभी परीक्षकों की थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई थी। - राजेंद्र सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed