फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Teenager and young man die of electrocution

Mathura News: करंट से किशोर और युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Teenager and young man die of electrocution
गांव नगला औहावा में ग्रामीणों को समझाते एसडीएम मांट नगला औहावा के किशोर विवेक का फाइल फोटो बै
सुरीर। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला औहावा में चाय लेकर खेत पर जा रहे किशोर की रास्ते में टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से मौत हो गई। उसे बचाने के लिए आया युवक भी काल का ग्रास बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक किशोर और युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव नगला औहावा निवासी रामकिशन बृहस्पतिवार की सुबह जल्दी खेत पर काम करने के लिए गया था। करीब आठ बजे के लगभग उनका 13-14 वर्षीय बेटा विवेक चाय देने के लिए खेत पर जा रहा था। रास्ते में टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आने पर उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर पड़ोसी गांव अड्डा बैकुंठपुर निवासी गुलाब सिंह उम्र करीब 20-21 वर्ष किशोर को बचाने के लिए दौड़ा तो वह भी हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। किशोर और युवक की चीखें सुन आसपास के ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए और उन्होंने तुरंत विद्युत विभाग को सूचना दी। सप्लाई बंद होने के बाद ग्रामीण किशोर और युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन जब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

किशोर और युवक की मौत से नाराज ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना से गुस्साए ग्रामीण मृत किशोर व युवक का पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं थे। सूचना पर थानाध्यक्ष अरुण कुमार पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। अन्य थानों की पुलिस भी पहुंच गई। एसडीएम मांट भी नगला औहावा और अड्डा बैकुंठपुर पहुंचे और ग्रामीणों को हर संभव मदद भरोसा दिलाया। इसके बाद ग्रामीण माने। पुलिस ने किशोर और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed