फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Railway Ticket Checking Drive at Mathura Junction: 132 Passengers Caught Travelling Without Tickets

यूपी: मथुरा जंक्शन पर रेलवे की किलेबंदी, एक साथ पकड़े गए 132 बेटिकट यात्री; मची रही अफरा-तफरी

Tue, 27 Oct 2026 03:14 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 27 Oct 2026 03:14 PM IST
सार
Register For Event

मथुरा जंक्शन पर मंगलवार सुबह रेलवे मजिस्ट्रेट सूरजभान वर्मा के नेतृत्व में आरपीएफ और जीआरपी की मदद से सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। स्टेशन की घेराबंदी कर जांच के दौरान 132 महिला और पुरुष यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए। रेलवे मजिस्ट्रेट ने सभी के चालान कर जुर्माना वसूला। अचानक हुई कार्रवाई से स्टेशन पर बेटिकट यात्रियों में खलबली मच गई।

 

विज्ञापन
Railway Ticket Checking Drive at Mathura Junction: 132 Passengers Caught Travelling Without Tickets
मथुरा रेलवे स्टेशन पर चेकिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह आरपीएफ और जीआरपी की मदद से सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। पूरे स्टेशन की घेराबंदी कर जांच की गई। इस दौरान बिना टिकट यात्रा कर रहे 132 महिला और पुरुष यात्रियों को पकड़ा गया। रेलवे मजिस्ट्रेट ने सभी के चालान कर जुर्माना वसूला।
विज्ञापन




द्वितीय श्रेणी टिकट चेकिंग अभियान रेलवे मजिस्ट्रेट सूरजभान वर्मा और सीटीआई शैलेश मिश्रा के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान के दौरान स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों के टिकटों की जांच की गई। अचानक हुई कार्रवाई से बेटिकट यात्रियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन


अभियान में सीटीआई कृष्णा पांडे, पवन कुमार, बलवीर मीणा, अकाल दीक्षित, मनीष कुमार और सुधीर मौर्य शामिल रहे। आरपीएफ से विक्रम सिंह व देवेंद्र सिंह और जीआरपी से प्रभात यादव और नरेंद्र सिंह ने सहयोग किया। रेलवे कोर्ट की ओर से दिनेश सोलंकी, जितेंद्र सोलंकी, दीपक मिश्रा, राजकुमार और शुभम भी अभियान में मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed