फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nine-year-old boy falls into pond while playing in Mathura

मथुरा: खेलते समय पोखर में गिरा नौ वर्षीय बालक, परिजन में मची चीखपुकार; तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम

Mon, 12 Oct 2026 05:45 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 12 Oct 2026 05:45 PM IST
सार
Register For Event

बच्चे के पोखर में गिरने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने बच्चे को बचाने के प्रयास किए और घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।

विज्ञापन
Nine-year-old boy falls into pond while playing in Mathura
बच्चे की तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के थाना जैत क्षेत्र के छटीकरा में सोमवार दोपहर को खेलते समय नौ वर्षीय बच्चा पोखर में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने बच्चे की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। टीम करीब दो घंटे से लगातार पोखर में बच्चे की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार छटीकरा निवासी राजू कश्यप का नौ वर्षीय पुत्र सुशांत सोमवार दोपहर को खेलते समय पोखर में गिर गया। बच्चे के पोखर में गिरने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने बच्चे को बचाने के प्रयास किए और घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।
विज्ञापन


बताया गया कि पोखर की गहराई करीब 12 से 15 फीट है। गहराई अधिक होने के कारण बच्चे की तलाश में रेस्क्यू टीम को मशक्कत करनी पड़ रही है। टीम लगातार पोखर में तलाश कर रही है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और परिजन बच्चे की सलामती के लिए परेशान नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed