फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   New police circle created in Vrindavan  in mathura

मथुरा: वृंदावन में बना नया पुलिस सर्किल, संदीप सिंह बने पहले सीओ; श्रद्धालुओं की सुरक्षा होगी पुख्ता

Fri, 04 Sep 2026 05:19 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 04 Sep 2026 05:19 PM IST
सार
Register For Event

नया पुलिस सर्किल बनने के बाद वृंदावन क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और साइबर अपराध से जुड़े मामलों की निगरानी के लिए पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी अधिक स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
New police circle created in Vrindavan  in mathura
एसएसपी श्लोक कुमार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वृंदावन में बढ़ते श्रद्धालुओं के दबाव और पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए वृंदावन में नया पुलिस सर्किल बनाया गया है। अब तक वृंदावन थाना, जैंत थाना और पर्यटन थाना सदर क्षेत्राधिकारी के अधीन थे। नए सर्किल के गठन के बाद इन व्यवस्थाओं में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि नए सर्किल की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी यातायात संदीप सिंह को सौंपी गई है। उनके अधीन अब वृंदावन थाना, पर्यटन थाना और साइबर थाना रहेंगे। इससे वृंदावन क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और साइबर अपराध से जुड़े मामलों की निगरानी के लिए पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी अधिक स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


नए सर्किल के गठन से वृंदावन में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की उम्मीद है। खासकर त्योहारों और धार्मिक आयोजनों के दौरान यहां लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे में अलग सर्किल बनने से पुलिसिंग और मॉनीटरिंग को प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed