{"_id":"67692c22f4be8762c003bba3","slug":"engineer-s-daughter-committed-suicide-reason-for-suicide-came-out-in-mobile-chat-family-members-were-shocked-2024-12-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: इंजीनियर की बेटी ने की आत्महत्या...सामने आई व्हाट्सएप चैट, जिसकी वजह से दे दी जान; घरवालों के उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: इंजीनियर की बेटी ने की आत्महत्या...सामने आई व्हाट्सएप चैट, जिसकी वजह से दे दी जान; घरवालों के उड़े होश
Mon, 23 Dec 2024 04:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 23 Dec 2024 04:36 PM IST
मथुरा में 9वीं कक्षा की छात्रा ने फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। परिजनों ने छात्रा का मोबाइल देखा तो उसमें चैट देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो और चैट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र स्थित चंदनवन फेस-1 में रविवार को छात्रा का शव फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। छात्रा के परिजनों ने एक युवक पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। पुलिस को बताया कि बेटी के मोबाइल से मिली व्हाट्सएप चैट से उन्हें इस बात की जानकारी हुई। पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Trending Videos
आगरा मेट्रो में इंजीनियर हैं पिता
थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि चंदनवन फेस-1 में भगवान सिंह अपने परिवार के साथ किराए पर रहते हैं। वे आगरा मेट्रो में इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। रविवार की दोपहर वह अपनी पत्नी के साथ बाजार गए थे। घर पर उनकी 14 वर्षीय बेटी मानसी अकेली थी। वे बाजार से लौट कर आए तो उनकी बेटी फंदे पर लटकी हुई थी। यह देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

हो चुकी थी देर
परिवार के लोग आनन-फानन परिजन ने फंदे पर लटकी अपनी बेटी को नीचे उतरा और अस्पताल लेकर दौड़े, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

व्हाट्सएप चैट आई सामने
छात्रा के चाचा रविंद्र कुमार ने बताया कि पूर्व में उनके भाई का परिवार चंदनवन फेस-2 में रहता था। यहीं का रहने वाला इशांत वर्मा नामक युवक उनकी भतीजी को परेशान करता था। मानसी रिफाइनरी नगर के डीपीएस में नौंवी क्लास की छात्रा थी। ब्लैकमेलिंग की जानकारी छात्रा के मोबाइल पर व्हाट्सएप चैट से हुई। युवक उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था, इसी से तंग आकर मानसी ने फंदा लगाकर अपनी जान दी।
ये भी पढ़ें - UP: खून से सना चेहरा, शरीर पर बर्बरता के निशान...मथुरा में बेरहमी से युवती का कत्ल, गेहूं के खेत में मिली लाश

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पुलिस ने परिजनों के आरोप पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया के परिजनों ने जो सबूत दिए हैं। उनकी जांच की जा रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।