{"_id":"56fc14474f1c1b407bf002ba","slug":"police-late-evening-flag-marches","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने देर शाम किया फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने देर शाम किया फ्लैग मार्च
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Wed, 30 Mar 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने देर शाम किया फ्लैग मार्च
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार शाम को कोतवाली पुलिस ने शहर की सड़कों पर फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान बस स्टैंड के सामने गिहार कालोनी में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर छापा मारकर घरों की तलाशी ली। कार्रवाई के दौरान सड़क और फुटपाथ पर लगे अतिक्रमण को भी हटवाया गया।
नवागत थानाध्यक्ष सुजात हुसैन के नेतृत्व में कोतवाली से देर शाम छह बजे पुलिसकर्मियाें ने शहर की सड़कों पर फ्लैग मार्च किया। गिहार कालोनी में लगातार मिल रही अवैध शराब कारोबार की शिकायतों पर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर घरों की तलाशी ली। करीब आधा घंटे तक चले इस अभियान में पुलिस को शराब बरामद नहीं हुई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने बाजार में जाम का कारण बन रहे अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि जनता में सुरक्षा का विश्वास जगाने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया है। जनता अपनी शिकायत सीधे उनसे कर सकती है। किसी भी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। कोई भी पुलिसकर्मी अगर जनता से गलत व्यवहार करता है तो जनता उनसे शिकायत कर सकती है।