फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   sadak haadason mein paanch kee maut, ek saiphee rephar

सड़क हादसों में पांच की मौत, एक सैफई रेफर

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
 sadak haadason mein paanch kee maut, ek saiphee rephar
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी/करहल। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया। वहीं घायल को गंभीर हालत में उपचार के लिए सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एटा के थाना बागवाला क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर निवासी ओमेंद्र सिंह (28) पुत्र गजाधर सिंह शुक्रवार की शाम बाइक से अपने साथ ग्राम नगला हिंदू निवासी कालीचरन के साथ दावत खाने ग्राम महलोई में आए थे। शाम सात बजे के लगभग दोनों बाइक से वापस जा रहे थे। जब घिरोर-कुरावली मार्ग पर सोनई के समीप पहुंचे तभी उनकी बाइक पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। मौके पर ही ओमेंद्र की मौत हो गई। कालीचरन को जिला अस्पताल भेजा गया। ग्रामीणों ने आए दिन होने वाली मार्ग दुर्घटनाओं को लेकर जाम लगा दिया। समाचार लिखे जाने तक सीओ और थाना पुलिस जाम नहंी खुलवा सकी है। फीरोजाबाद थाना लाइनपार क्षेत्र के ग्राम संतनगर निवासी पिंटू (24) पुत्र रामदुलारे गुरुवार को अपने चचेरे भाई की बरात में शामिल होने एटा के ग्राम बमरौली गया था। रात को बरात चढ़ने के बाद पिंटू अपने गांव के ही साथी पंकज के साथ बाइक से घर वापस लौट रहा था। देर रात जब बाइक थाना करहल क्षेत्र में ग्राम बुझिया के नजदीक पहुंची करहल की ओर से आ रही रोडवेज बस ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पिंटू की मौत हो गई। पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पिंटू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जबकि पंकज को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी पर परिवारीजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद पिंटू का शव अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया। पिंटू की मौत से शादी वाले घर की खुशियां मातम में बदल गयीं।  वहीं घायल पंकज का उपचार सैफई अस्पताल में चल रहा है। वहीं थाना औंछा क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर निवासी अमर सिंह (55) गुरुवार की देर शाम अपने पुत्र के साथ पैदल ग्राम सिरसागंज की ओर जा रहे थे। जब वह नगला केहरी के समीप पहुंचे तभी वह एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में अमर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के  लिए भेजा। करहल थाना कुर्रा क्षेत्र के ग्राम भोगपुर निवासी कमला देवी (47) अपनी रिश्तेदारी में करहल क्षेत्र के ग्राम ग्राम खेरिया सुक रुल्लापुर में शादी में आई थीं। एनएच-2 पर निकरौसी के समय वह ट्रक की चपेट में आ गई, जिसके कारण कमला देवी की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को भगा ले गया। लोगों ने थाना पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे की रिपोर्ट मृतका कमला देवी के भतीजे बलराम ने ट्रक के चालक के खिलाफ दर्ज कराई है। दन्नाहार थाना क्षेत्र में शुक्रवार को जिला एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के ग्राम राया निवासी मारगश्री उर्फ बिटोला देवी (55) शिकोहाबाद एक शादी समारोह में वैन से जा रही थीं। इस दौरान उन्हें उल्टी होने लगीं। थाना दन्नाहार क्षेत्र में जरामई के समीप जैसे ही उन्होंने सिर बहार निकाला तभी अज्ञात वाहन की चपेट में सिर आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed