{"_id":"509c7e5d36c994032926086a1ccdba75","slug":"kidnapped-and-murdered-widow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधवा की अपहरण के बाद हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधवा की अपहरण के बाद हत्या
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
ग्राम जिलही में 12 दिन पूर्व अपहरण की गई विधवा महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को काली नदी में फेंक दिया। विधवा के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों को को हिरासत में लिया और पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना क्षेत्र के ग्राम जिलही निवासी शशि यादव 25 दिसंबर को रात आठ बजे घर से शौच की कहकर गई थीं। घर न लौटने पर परिवारीजनों ने तहरीर थाने में दी। पुलिस ने गुमशुदगी में रिपोर्ट दर्ज कर ली। सोमवार को शशि के भाई सतेंद्र यादव निवासी हमीरपुर लोपपुर थाना विश्नुगढ़, कन्नौज ने थाने में तहरीर दी। इसमें गांव के ही हृदेश कुमार यादव तथा ग्राम चंदुली के मुकेश पर शशि के अपहरण का आरोप लगाया। उसे अनहोनी की आशंका है। पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने शशि की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव काली नदी में बहा दिया है। मां की मौत के बाद चारों बच्चे बेसहारा हो गए हैं। शशि के पति की तीन वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। चारों बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं आरोपी मुकेश ने पुलिस को बताया कि ह्देश के शशि से अवैध संबंध थे। जिसका पता लोगों को चल गया था। इस कारण ह्देश ने गला दबाकर शशि की हत्या की है। वहीं ह्देश का कहना है कि मुकेश अपने साले के साथ शशि को भेजना चाहता था न जाने पर उसने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
नहीं मिला शव, तीन थानों की लगी पुलिस
आरोपियों द्वारा शव को नदी में फेंकने की बात पर सीओ भोगांव टीपी सिंह पहुंचे। उन्होंने थाना बेवर, भोगांव और किशनी पुलिस के साथ आरोपियों द्वारा बताए गए स्थान पर नदी में शव की तलाश कराई लेकिन शव नहीं मिला।
विज्ञापन
अधजले शव को बता रहे परिवारीजन
नगला तार के जंगलों में एक महिला का अधजला शव पड़ा होने की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। जानकारी पर एएसपी स्वामीनाथ, सीओ टीपी सिंह पुलिस और शशि के परिवारीजनों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां अधजला शव पड़ा था। जिसमें सिर का पूरा हिस्सा जला तथा जानवरों द्वारा खाया हुआ था। परिवारीजनों ने हुलिया के हिसाब से उक्त महिला के शव की पहचान शशि के रूप में की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया है। वहीं पुलिस अभी भी नदी में शव की तलाश करा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी 25 दिसंबर को ही शव पानी में फेंकने की बात कह रहे हैं। जबकि जिस महिला का शव मिला है वह दो दिन पुराना है।