फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   House broken into and theft of millions

मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
House broken into and theft of millions
टूटी अलमारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। गुरुवार की रात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवाजी नगर में चोरों ने एक घर का ताला तोड़ कर लाखों की नकदी और जेवर चुरा ले गए। परिवारीजन एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। गृहस्वामी के लौटने पर शुक्रवार सुबह चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिवाजी नगर निवासी महेंद्र सिंह राठौर गुरुवार की सुबह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अपने एक रिश्तेदार की शादी समारोह में शामिल होने के लिए कन्नौज गए थे। शुक्रवार की सुबह जब वह अपने घर लौटे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर जाकर देखा तो कमरों के ताले भी टूटे हुए थे। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी को तोड़कर उसमें रखी एक लाख से अधिक रुपये की नकदी चुरा ली। इसके साथ ही अलमारी में रखे तीन लाख कीमत के जेवरात भी चोरी कर लिए। महेंद्र सिंह ने बताया कि चोर नकदी और आभूषण समेत दो सिलेंडर, एलसीडी भी चुरा ले गए। महेंद्र सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed