फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Former Principal of millions stolen from the house

पूर्व प्रधानाचार्य के घर से लाखों की चोरी

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Former Principal of millions stolen from the house
चोरों ने दिया घटना को अंजाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आलीपुर खेड़ा। थाना भोगांव क्षेत्र के ग्राम आलीपुर पट्टी में चोरों ने रविवार रात पूर्व प्रधानाचार्य के घर को निशाना बनाया। चोर मकान से 1.05 लाख रुपये की नकदी और लाखों रुपये के आभूषण ले गए। सुबह चार बजे परिवारीजनों की आंख खुली तो चोर खेतों में कूदकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। घटना की तहरीर थाने में दी गई है।
विज्ञापन

आलीपुर पट्टी निवासी अवधेश कुमार दुबे डीएवी इंटर कालेज आलीपुर खेड़ा में प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनका मकान खेत के किनारे बना है। रविवार रात चोरों ने छत के रास्ते से घर में प्रवेश कर लिया। परिवारीजन सोते रहे और चोरों ने अन्य कमरे का ताला तोड़कर आभूषण और नकदी चोरी कर ली।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानाचार्य के पुत्र संतकुमार की पत्नी सुबह चार बजे के लगभग जब जागीं तो घर के आंगन में चार चोर खड़े दिखाई दिए। उन्होंने शोर मचाया तो
चोर छत से होकर खेतों में कूदकर भाग गए। जब कमरे में देखा तो वहां से चोर 1.05 लाख रुपये की नकदी, 25 तोला सोने के आभूषण, 500 ग्राम चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के संबंध में थाना भोगांव में तहरीर दी गई। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed