फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Traffic restored on Butwal-Pokhara Highway.

Maharajganj News: बुटवल-पोखरा राजमार्ग पर आवागमन बहाल

Thu, 20 Aug 2026 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Traffic restored on Butwal-Pokhara Highway.
सोनौली। नेपाल के पाल्पा जिले में बुटवल-पोखरा (सिद्धार्थ) राजमार्ग बुधवार की सुबह भूस्खलन के बाद बाधित हो गया था। मलबा हटाने के बाद यातायात को बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह में तिनाउ ग्रामीण नगरपालिका-3 स्थित सिद्धबाबा सुरंग के पाल्पा की ओर प्रवेश बिंदु से करीब 100 मीटर उत्तर सड़क के ऊपर से अचानक भूस्खलन हुआ। इससे सड़क पर पत्थर, मिट्टी और मलबा जमा हो गया और बुटवल-पोखरा मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। भूस्खलन के कारण राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसमें नेपाल आने-जाने वाले भारतीय पर्यटकों के वाहन भी फंस गए।
विज्ञापन

मार्ग बंद होने से पर्यटकों और अन्य यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए सड़क खुलने का इंतजार करते रहे। सूचना मिलने के बाद सड़क विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। मशीनों की मदद से सड़क पर जमा पत्थर, मिट्टी और मलबे को हटाने का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पुलिस कार्यालय पाल्पा के सूचना अधिकारी प्रहरी नायब उपरीक्षक (डीएसपी) भीमलाल भट्टराई के अनुसार, भूस्खलन के कारण सिद्धार्थ राजमार्ग चार घंटे के लिए अवरुद्ध हुआ था। मलबा हटाए जाने के बाद सड़क पर यातायात सुचारू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed