फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Thieves broke into the house and made off with jewelry worth 5 lakh in broad daylight.

Maharajganj News: घर का ताला तोड़ चोरों ने दिनदहाड़े उड़ाए 5 लाख के गहने

Thu, 20 Aug 2026 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into the house and made off with jewelry worth 5 lakh in broad daylight.
रिश्तेदार से मिलकर लौटे तो टूटा मिला घर का ताला
विज्ञापन

चोरी के मामले में चार दिन बाद पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
भिटौली। घुघली थाना क्षेत्र के बरवा खुर्द गांव में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी से करीब 5 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात उड़ा लिए। घटना के चार दिन बाद मंगलवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, बरवा खुर्द निवासी छोटे पाण्डेय 14 अगस्त को सुबह करीब 11 बजे अपनी पत्नी के साथ घर में ताला बंद कर रिश्तेदार से मिलने गए थे। दोपहर 3 बजे जब वह वापस लौटे तो घर का मेन दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरे के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि अज्ञात चोर आलमारी से सोने और चांदी के गहने चुरा ले गए हैं। चोरी गए जेवरात की अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये है। घटना की तहरीर मिलने पर घुघली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। एसओ सूरज कुमार ने बताया कि उक्त मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed