{"_id":"654a6d192d5097a600080a73","slug":"indian-student-falls-into-nepal-tinau-river-while-taking-selfie-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सेल्फी लेने के दौरान नेपाल के तिनाउ नदी में गिरी भारतीय छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सेल्फी लेने के दौरान नेपाल के तिनाउ नदी में गिरी भारतीय छात्रा की मौत
Tue, 07 Nov 2023 10:30 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 07 Nov 2023 10:30 PM IST
नेपाल के पाल्पा पुलिस के अनुसार, भारत के उत्तर प्रदेश के महगर के काजीपुर की 20 वर्षीय शाहिस्ता प्रवीन बुटवल के पास सिद्धबाबा मंदिर के पास टीनाउ जल विद्युत बांध में डूब गई।
विज्ञापन
नेपाल के तिनाउ नदी में गिरी भारतीय छात्रा की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सेल्फी लेने के दौरान भारत-नेपाल सीमा से करीब 50 किमी दूर पाल्पा जिले के टीनाउ नदी में गिरकर एक भारतीय छात्रा की मौत हो गई। छात्रा, मगहर काजीपुर की रहने वाली थी। छात्रा स्कूल के अन्य छात्र और शिक्षकों के साथ नेपाल में पर्यटन के लिए गई थी।
विज्ञापन
नेपाल के पाल्पा पुलिस के अनुसार, भारत के उत्तर प्रदेश के महगर के काजीपुर की 20 वर्षीय शाहिस्ता प्रवीन बुटवल के पास सिद्धबाबा मंदिर के पास टीनाउ जल विद्युत बांध में डूब गई। यह इलाका पाल्पा जिले अंतर्गत आता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे नदी से निकाला और लुंबिनी हॉस्पिटल लेकर गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पाल्पा जिला पुलिस कार्यालय के डीएसपी सुगंध श्रेष्ठ ने बताया कि मंगलवार दोपहर 1:30 बजे टीनाउ ग्रामीण नगर पालिका में टीनाउ नदी के बांध के निकट मगहर काजीपुर की एक छात्रा 20 से 25 अन्य छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के साथ टूर पर आई थी। इनमें 20 वर्षीय शाहिस्ता प्रवीन सेल्फी लेने के दौरान फिसलकर नदी में गिर गई और डूब गई। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन