{"_id":"6a861821a9cf3b86c40a1385","slug":"a-young-man-died-of-electrocution-while-repairing-electricity-on-a-pole-maharajganj-news-c-206-1-mhg1037-183567-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पोल पर बिजली ठीक कर रहे युवक की करंट लगने से माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पोल पर बिजली ठीक कर रहे युवक की करंट लगने से माैत
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंदुरिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के सिसवनिया गांव में बिजली के पोल पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहे युवक की करंट लग गया। उसे इलाज के लिए पहले पीएचसी हरिहरपुर बाद में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिजली निगम के जिम्मेदारों ने मृतक को लाइनमैन मानने से इनकार कर दिया है मामले की जांच कराने की बात कही है।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के मुंडेरा कला गांव निवासी ब्रह्मानंद (28) पुत्र पूरन सिंदुरिया थाना क्षेत्र की ग्राम सभा सिसवनिया में बुधवार को दो बजे के करीब बिजली बिजली ठीक करने पहुंचा।
ग्रामीणों के बुलाने पर वह पहुंचा था। वह बिजली के खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहा था कि इसी दौरान तार में दौड़ रहे करंट से उसे तेज झटका लगा और वह अचेत अवस्था में जमीन पर गिर गया। उसके नाक और कान से खून निकल आया।
विज्ञापन
ब्रह्मानंद के साथ मौजूद अफजल ने गांव वालों के सहयोग से ब्रह्मानंद को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिहरपुर ले गये। वहां से उसे जिला अस्पताल महराजगंज लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वह परिजनों का कहना है कि बिजली शटडाउन लेने के बावजूद पोल के तार में करंट आ गया गया। यह कहीं ना कहीं बिजली विभाग की घोर लापरवाही को दर्शाता है।
इसके अलावा परिजन ने ब्रह्मानंद के सहयोगी लाइनमैन अफजल पर भी लापरवाहीपूर्वक कार्य कराने का आरोप लगाया है। साथ ही परिजनों का यह आरोप है कि घटना के बाद भी बिजली निगम का कोई भी अधिकृत कर्मचारी व अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। दूसरी तरफ बिजली निगम ने ब्रह्मान्नद को अपना कर्मी मानने से इनकार कर दिया है।