{"_id":"25-45085","slug":"Lalitpur-45085-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्धारित समय में पूर्ण करें कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्धारित समय में पूर्ण करें कार्य
Lalitpur
Updated Wed, 02 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लोकसभा चुनाव को लेकर कानून एवं शांति व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने समयानुसार कार्य पूर्ण करने के निर्देश प्रभारी अधिकारियों को दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी चैत्रा वी ने उड़ाका दल में प्रतिभाग कर रहे अधिकारियों के काम की समीक्षा करते हुए कहा कि अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचकर समन्वय स्थापित करें, जिससे लोग मतदान के प्रति जागरूक हों। मतदाताओं को यह बताया जाए कि यदि कोई रुपये या अन्य किसी प्रकार का लालच, डराता वा धमकाता है तो वह उड़ाका दल को इसकी जानकारी दें। बताने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। यह भी कहा कि अनाधिकृत सामग्री व कोई ऐसी सामग्री जिसका कोई प्रमाण न हो उसे सीज किया जाए। यही नहीं, धारा 171 एवं 186 के तहत कार्रवाई की जाए। स्टेटिक सर्विलान्स हर दो या तीन घंटे में चेकिंग करते रहेंगे। वीडियो अवलोकन टीम प्रत्याशियों के प्रचार प्रसार पर नजर रखेगी। जिस टीम को जिस कार्य में लगाया जाए, वह अपनी रिपोर्ट प्रतिदिन जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपेंगे। बैठक में एसपी विजय यादव, एडीएम एमके त्रिवेदी, समस्त एसडीएम, बीडीओ, सीओ, जिला सूचना अधिकारी आदि मौजूद रहे।
दायित्वों का करें निर्वहन
ललितपुर। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लोकसभा सामान्य निर्वाचन की चल रहीं तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने चुनाव में लगाए गए अधिकारियों को दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एडीएम मिथलेश कुमार त्रिवेदी ने 29 मार्च को डीएम की अध्यक्षता में व्यवस्था के संदर्भ में हुई बैठक की प्रगति जानी। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह अपने दायित्वों का ठीक से निर्वहन करें। जिससे कि चुनाव शांति एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके। आला अफसर जब भी भ्रमण पर जाए तो क्षेत्र की मतदाता सूची अवश्य साथ में रखें। उन्होंने बताया कि दो अप्रैल को व्यय प्रेक्षक जिले में आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने तीनों तहसीलों से संबंधित मतदाता परिचय पत्र, मतदाता सूचियां, वाहन, मतदान केंद्रों, विद्युत, पानी एवं बाहर से आने वाले फोर्स को ठहरने की सुविधा एवं निर्वाचन में प्रयोग आने वाली सामग्री, ईवीएम मशीनों के संबंध में समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जगदीश सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी, एआरटीओ, डीएसओ, चकबंदी अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी, मनोरंजन कर अधिकारी, समस्त तहसीलदार, अधिशासी अभियंता जल निगम आदि उपस्थित रहे।