{"_id":"63e9c058d130463f3e06e607","slug":"bride-commits-suicide-in-marriage-ceremony-in-kushinagar-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शादी के जोड़े में फंदे से झूली युवती, दरवाजे पर पहुंची थी बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शादी के जोड़े में फंदे से झूली युवती, दरवाजे पर पहुंची थी बरात
Mon, 13 Feb 2023 02:58 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 13 Feb 2023 02:58 PM IST
उदय नाथ की बेटी नीतू (19) की शादी रविवार की रात थी। बरात आने के बाद लोगों ने धूमधाम से स्वागत किया। इसके बाद जयमाल हुआ। जयमाल के बाद शादी की बाकी रस्म पूरी हो पाती। इसके पहले ही नीतू घर से लापता हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चौरा खास थाना क्षेत्र के कोइलसवा बुजुर्ग गांव में सोमवार की सुबह फंदे से झूलती युवती की लाश मिली। शादी के जोड़े में शव देखकर परिजन सन्न रह गए। रविवार की रात से युवती जयमाल के बाद से लापता थी। तभी से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
कोइलसवा बुजुर्ग के बिंद टोला निवासी उदय नाथ की बेटी नीतू (19) की शादी रविवार की रात थी। बरात आने के बाद लोगों ने धूमधाम से स्वागत किया। इसके बाद जयमाल हुआ। जयमाल के बाद शादी की बाकी रस्म पूरी हो पाती। इसके पहले ही नीतू घर से लापता हो गई।
विज्ञापन
परिजनों ने रात में उसकी काफी तलाश की पर कुछ पता नहीं चला। सोमवार को उसका शव गांव से पश्चिम नदी के किनारे बरगद के पेड़ से लटका हुआ मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन