Etawah: पुलिस मुठभेड़ में हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी के दोनों पैरों में लगी गोली
Etawah News: जसवंतनगर थाना क्षेत्र में 15 अगस्त को हुई राहुल की हत्या के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी अंशुल यादव के दोनों पैरों में गोली लगी, जबकि उसके साथी सुखवीर को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जसवंतनगर थाना क्षेत्र में 15 अगस्त को राहुल की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में मुख्य आरोपी अंशुल यादव के दोनों पैरों में गोली लगी, जबकि उसके साथी सुखवीर को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, चार कारतूस समेत 2,120 रुपये बरामद हुए हैं।
पीपरीपुरा निवासी श्याम वीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि अंशुल, सुखवीर और उनके परिवार के लोगों ने उन्हें जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। भतीजा राहुल मौके पर पहुंचा, जहां आरोपियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।
मामले में जसवंतनगर थाने में हत्या समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गुरुवार को एसओजी, सर्विलांस और जसवंतनगर पुलिस धनुवा रोड, खुशालपुरा और खेड़ा बुजुर्ग के बीच संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया।
आरोपियों ने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अंशुल के दोनों पैरों में गोली लगी। उसे घायल हालत में गिरफ्तार कर उपचार के लिए भेजा गया, जबकि सुखवीर को भी गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुठभेड़ और आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया है।