फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three Buffaloes Die After Coming in Contact with Live Wire

Kanpur: खुले बिजली के तार की चपेट में आकर तीन भैंसों की मौत, किसानों में आक्रोश

Tue, 04 Aug 2026 03:02 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 04 Aug 2026 03:02 PM IST
सार
Register For Event

Kanpur News: सरसौल कस्बे में बिजली विभाग की कथित लापरवाही एक बार फिर भारी पड़ गई। महाराजपुर थाना क्षेत्र में बंद पड़े ईंट भट्ठे के पास मंगलवार को जमीन पर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो किसानों की तीन भैंसों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Three Buffaloes Die After Coming in Contact with Live Wire
विद्युत करंट - फोटो : AI Generated

विस्तार

सरसौल कस्बे में बिजली विभाग की लापरवाही एक बार फिर मवेशियों के लिए जानलेवा साबित हुई। महाराजपुर थाना क्षेत्र स्थित एक बंद पड़े ईंट भट्ठे के पास मंगलवार को जमीन पर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो किसानों की तीन भैंसों की मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई। मृत भैंसों में दो गर्भवती थीं। इस हादसे से पीड़ित किसानों को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Trending Videos

खेत में चरने गई थीं भैंसें, करंट दौड़ने से तड़पकर तोड़ा दम

जानकारी के अनुसार, भेवली गांव निवासी किसान छोटकन और हरपाल रोजाना की तरह अपनी भैंसों को चराने के लिए खेतों की तरफ गए थे। बंद ईंट भट्ठे के पास पहले से ही टूटकर गिरा बिजली का तार पड़ा था, जिसमें करंट दौड़ रहा था। जैसे ही भैंसें उस जगह पहुँचीं, वे तार के संपर्क में आ गईं और करंट की चपेट में आकर तीनों भैंसों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के बाद भी विभाग ने नहीं ली सुध

पीड़ित किसानों का गंभीर आरोप है कि बिजली का तार कई दिनों से टूटकर नीचे लटका हुआ था। इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से कई बार शिकायत भी की गई थी, लेकिन विद्युत विभाग ने समय रहते कोई सुध नहीं ली। विभाग की इसी घोर लापरवाही के कारण आज उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ा है।

विज्ञापन

दो दिन में दूसरा हादसा, ग्रामीणों में आक्रोश

घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग सिर्फ बिल वसूलने में तेजी दिखाता है, जबकि जर्जर लाइनों के रखरखाव (मेंटेनेंस) के नाम पर कुछ नहीं किया जाता।





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed