फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tanker Crashes into Parked Trailer on Kanpur-Prayagraj Highway

Fatehpur: कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर खड़े ट्रेलर में भिड़ा टैंकर, चालक की केबिन में फंसकर मौत

Sat, 22 Aug 2026 11:55 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फतेहपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 22 Aug 2026 11:55 AM IST
सार
Register For Event

Fatehpur News: कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शनिवार सुबह खड़े ट्रेलर में पीछे से तेज रफ्तार टैंकर टकरा गया। हादसे में टैंकर चालक की केबिन में फंसकर मौत हो गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनएचएआई की टीम ने शव को बाहर निकाला।

विज्ञापन
Tanker Crashes into Parked Trailer on Kanpur-Prayagraj Highway
Tanker Crashes into Parked Trailer - फोटो : amar ujala

विस्तार

बुलंदशहर के नरसेना थाना क्षेत्र के नरसेना गांव निवासी मनोज भाटी पुत्र भगमंगल भाटी हाइड्रोजन गैस का टैंकर लेकर प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रहे थे। शनिवार सुबह करीब 9:10 बजे थरियांव थाना क्षेत्र के भारतपुर गांव के पास चालक को झपकी आ गई। इसी दौरान टैंकर हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जा भिड़ा।

विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि टैंकर की केबिन ट्रेलर में बुरी तरह फंस गई। चालक मनोज भी केबिन में फंस गए और उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन





पुलिस ने हाइड्रा की मदद से क्षतिग्रस्त टैंकर को हाईवे से हटवाया। थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed