{"_id":"6aae2c2e8c3f25f46c08759c","slug":"kanpur-students-in-ghatampur-protested-against-the-ugc-took-out-a-procession-on-the-streets-2026-09-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: घाटमपुर में यूजीसी के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन, सड़कों पर उतरकर निकाला जुलूस, ज्ञापन भी सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: घाटमपुर में यूजीसी के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन, सड़कों पर उतरकर निकाला जुलूस, ज्ञापन भी सौंपा
Sat, 19 Sep 2026 12:01 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:01 PM IST
Kanpur News: घाटमपुर में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के विरोध में युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे युवाओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और तहसील पहुंचकर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
घाटमपुर में यूजीसी के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के घाटमपुर में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की नई नीतियों और निर्णयों के विरोध में युवाओं और छात्र संगठनों का भारी आक्रोश देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में एकत्रित युवाओं ने एकजुट होकर यूजीसी के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया और शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ एक विशाल जुलूस निकाला।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी छात्र नारेबाजी करते हुए सीधे तहसील परिसर पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारी को अपना ज्ञापन सौंपा। जानकारी के अनुसार, यूजीसी द्वारा लागू किए जा रहे नए नियमों से असंतुष्ट युवा और छात्र घाटमपुर में एक जगह एकत्र हुए। इसके बाद हाथों में विरोध की तख्तियां लेकर युवाओं ने जुलूस निकाला।
विज्ञापन
Trending Videos
प्रदर्शन करते हुए युवा तहसील पहुंचे
जुलूस में शामिल छात्र यूजीसी विरोधी नारे लगाते हुए आगे बढ़े। प्रदर्शन के दौरान छात्रों का कहना था कि आयोग के नए फैसले छात्र हित में नहीं हैं और इससे युवाओं के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। सड़कों पर प्रदर्शन करते हुए युवाओं का हुजूम घाटमपुर तहसील पहुंचा। वहां छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।