फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Robbery of contractor Clue found after scanning 400 CCTV cameras three arrested including auto driver

ठेकेदार से लूट: ‘400 सीसीटीवी खंगालने में मिला सुराग’, ऑटो चालक और गार्ड समेत तीन गिरफ्तार, ये सामान बरामद

Sat, 22 Aug 2026 11:46 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 22 Aug 2026 11:46 AM IST
सार
Register For Event

Kanpur News: प्रयागराज से कानपुर पासपोर्ट बनवाने आए एक ठेकेदार से लूटपाट कर उसे चलती ऑटो से फेंकने वाले तीन शातिर बदमाशों को रायपुरवा पुलिस ने 400 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में ऑटो चालक, एक सिक्योरिटी गार्ड और एक इलेक्ट्रीशियन शामिल हैं।

विज्ञापन
Kanpur Robbery of contractor Clue found after scanning 400 CCTV cameras three arrested including auto driver
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में प्रयागराज से कानपुर पासपोर्ट बनवाने आए ठेकेदार राजेश पटेल से लूटपाट कर चलती ऑटो से फेंकने के मामले में रायपुरवा पुलिस ने 400 सीसीटीवी कैमरों की मदद से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वारदात में ऑटो चालक नौबस्ता यशोदानगर निवासी पुनीत गुप्ता और उसके दो दोस्त किदवईनगर कच्ची बस्ती निवासी सिक्योरिटी गार्ड सनी गुप्ता और जूही नयापुरवा निवासी इलेक्ट्रीशियन सागर तिवारी शामिल थे।

विज्ञापन

वारदात के बाद पीड़ित के भाई सूरज ने तीन बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। प्रयागराज के करछना थाना क्षेत्र के रिठैया धरवारा गांव निवासी ठेकेदार राजेश पटेल को पासपोर्ट बनवाने 78 हजार रुपये लेकर 13 अगस्त की शाम कानपुर पहुंचे थे। करीब दो बजे पासपोर्ट ऑफिस के पास एक ऑटो चालक उन्हें चाय पिलाने के बहाने उन्हें डिप्टी पड़ाव ले गया। वहां से लौटते वक्त सिटी क्लब के सामने अपने दो साथियों को ऑटो में बैठाकर राजेश को हंसिया से घायल कर लूटने के बाद चलते ऑटो से फेंक दिया था।

विज्ञापन

पहले भी आरोपी कर चुके हैं कई वारदात
रायपुरवा इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि सीसी कैमरे के फुटेज में ऑटो के मडगार्ड में गोल लाल निशान नजर आया था। करीब 150 से ज्यादा ऑटो खंगालने पर रायपुरवा पंप हाउस के पास यही ऑटो खड़ा मिला। इसके बाद चालक व उसके साथियों की गिरफ्तारी की गई। लूट का मोबाइल व दो हजार रुपये बरामद हुए। आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि तीनों शातिर हैं और पूर्व में भी कई वारदात कर चुके हैं, लेकिन कभी पकड़े नहीं गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed