{"_id":"6a89db191105932912094777","slug":"kanpur-mother-and-son-beaten-for-refusing-to-pay-extortion-money-son-in-critical-condition-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: वसूली नहीं देने पर मां-बेटे को पीटा, बेटे की हालत नाजुक, हैलट अस्पताल किया गया रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: वसूली नहीं देने पर मां-बेटे को पीटा, बेटे की हालत नाजुक, हैलट अस्पताल किया गया रेफर
Sat, 22 Aug 2026 10:54 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 22 Aug 2026 10:54 PM IST
घटना जाजमऊ थानाक्षेत्र के जेके चौराहे के नीचे फ्लाईओवर की घटना। मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती मां व घायल बेटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जाजमऊ थानाक्षेत्र के जेके चौराहे पर शनिवार रात अवैध वसूली नहीं देने पर आधा दर्जन दबंगों ने मां-बेटे को बेरहमी से पीटा। घटना में दोनों लोग घायल हो गए। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कांशीराम अस्पताल से घायल बेटे शिवम को हैलेट रेफर किया गया है।
तिवारीपुर बगिया निवासी पुष्पा देवी और उनका बेटा शिवम कुमार जेके फ्लाईओवर के नीचे एक माह से सब्जी लगा रहे है। शनिवार रात वह बिक्री कर रहे थे। इसी दौरान आधा दर्जन दबंग आए और हफ्ता वसूली की मांग करने लगे। पीड़ित के विरोध करने पर दबंगों ने बांस, लाठी-डंडों और ईट से बेटे शिवम कुमार को पीटना शुरू कर दिया। पुष्पा देवी जब उनको बचाने आईं तब दबंगों ने उनको भी बेरहमी से पीटा। लोगों के बीच बचाव करने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे है। हालांकि संवाद न्यूज़ एजेंसी ऐसे किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। आनन-फानन में घायल बेटे शिवम और मां पुष्पा देवी को पुलिस कांशीराम अस्पताल लेकर आई। जहां से बेटे शिवम कुमार की हालत नाजुक देख उसको हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।