Kanpur: ‘सुरक्षा और सम्मान का मिला संदेश’, छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, टीम बोली- डरो मत, बनो साहसी
Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र के रूमा स्थित आचार्य रघुवीर सिंह इंटर कॉलेज में गुरुवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मिशन शक्ति प्रभारी और पुलिस टीम ने छात्राओं को छेड़छाड़, साइबर अपराध और घरेलू हिंसा जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए जागरूक किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में महाराजपुर के रूमा स्थित आचार्य रघुवीर सिंह इंटर कॉलेज में गुरुवार को मिशन शक्ति टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया। मिशन शक्ति प्रभारी उप निरीक्षक शिक्षा भारती के नेतृत्व में टीम कॉलेज पहुंची।
इस दौरान उप निरीक्षक सहदेव सिंह, महिला आरक्षी रोहिणी और रिक्रूट महिला आरक्षी प्रेमलता ने छात्राओं से संवाद किया। टीम ने बताया कि किसी भी तरह की छेड़छाड़, घरेलू हिंसा या साइबर अपराध का सामना करने पर घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि तुरंत पुलिस की मदद लेनी चाहिए।
आत्मरक्षा के कुछ आसान तरीके भी सिखाए
अधिकारियों ने वूमेन पॉवर लाइन 1090, पुलिस हेल्पलाइन 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, छात्राओं को बताया गया कि कैसे वे अपनी सूझबूझ और आत्मविश्वास से किसी भी मुश्किल परिस्थिति का सामना कर सकती हैं। आत्मरक्षा के कुछ आसान तरीके भी सिखाए गए, ताकि जरूरत पड़ने पर वे खुद अपनी सुरक्षा कर सकें।
निर्भय होकर पढ़ने, आगे बढ़ने का दिया संदेश
प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने मिशन शक्ति टीम के इस प्रयास की सराहना की। कॉलेज की छात्राओं ने कहा कि इस कार्यक्रम से उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला और अब वे न सिर्फ खुद बल्कि दूसरों को भी जागरूक करेंगी। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं को निर्भय होकर पढ़ने, आगे बढ़ने और हर स्थिति में पुलिस को अपना साथी समझने का संदेश दिया गया।