{"_id":"6a96fd082cb80ba00e090c16","slug":"kanpur-body-of-elderly-man-missing-for-two-days-found-in-open-drain-stirs-panic-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: दो दिन से लापता वृद्ध का खुले नाले में मिला शव, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: दो दिन से लापता वृद्ध का खुले नाले में मिला शव, मचा हड़कंप
Tue, 01 Sep 2026 09:58 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 01 Sep 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
इसी गड्ढे में गिरकर वृद्ध की हुई मौत
- फोटो : अमर उजाला
चकेरी थानाक्षेत्र के कृष्णा नगर में मंगलवार शाम को खुले नाले में वृद्ध का शव पड़ा मिला। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक पिछले दो दिनों से लापता था और रक्षाबंधन से पहले गांधीग्राम में ससुराल आए थे। घटना के बाद से परिजन रो-रोकर बेहाल हो गये।
विज्ञापन
मूलरूप से महोबा के कुलपहाड़ के निवासी व वर्तमान में झांसी में रहने वाले दिनेश चंद्र उदेनिया (63) कुछ दिनों पहले चकेरी थानाक्षेत्र के गांधीग्राम में रक्षाबंधन से पहले अपनी बेटी वर्षा के साथ अपने ससुराल आए थे। बेटी वर्षा ने बताया कि वह बीती 29 अगस्त की शाम से घर के टहलने के निकलने के बाद से लापता थे। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चला, जिसके बाद बीते सोमवार को उनकी चकेरी थाने में गुमशुदगी की दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
परिवार ने पुलिस को बताया कि दिनेश चंद्र शराब के लती भी थे। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल के पास से शराब की बोतल भी मिली है। आशंका है कि शराब पीने के दौरान वह नाले में गिर गए होंगे। जिससे उनकी मौत हुई है। कार्यवाहक थाना प्रभारी जावेद अहमद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिवार ने किसी प्रकार का आरोप भी नहीं लगाया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन