{"_id":"6a9e947e82725ce4880bb12f","slug":"kanpur-bba-student-accuses-hafiz-of-pressuring-her-to-convert-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: हाफिज पर बीबीए छात्रा ने धर्म परिवर्तन के दबाव का लगाया आरोप, पढ़ाई छोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: हाफिज पर बीबीए छात्रा ने धर्म परिवर्तन के दबाव का लगाया आरोप, पढ़ाई छोड़ी
Mon, 07 Sep 2026 04:10 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 07 Sep 2026 04:10 PM IST
Kanpur News: छात्रा ने रावतपुर थाने में तहरीर देकर महिला समेत दो पर धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देती छात्रा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रावतपुर क्षेत्र में बीबीए की छात्रा ने हाफिज पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और धमकाने का आरोप लगाया है। छात्रा का कहना है कि लगातार दबाव और भय के माहौल के चलते उसने अपनी पढ़ाई तक छोड़ दी। मामले में उसने रावतपुर थाने में लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
छात्रा के मुताबिक, वह ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसके सामने रहने वाली एक युवती पर भी उसने धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। छात्रा का आरोप है कि युवती और हाफिज ने उसे मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए दबाव डाला। विरोध करने पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
छात्रा ने यह भी आरोप लगाया है कि दोनों ने उसके पीछे कुछ लोगों को लगा रखा है। इससे वह इतनी भयभीत हुई कि पढ़ाई छोड़नी पड़ी। थाने में मौजूद एक दरोगा पर भी उसने शिकायत के दौरान गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस का कहना है कि छात्रा की ओर से प्रार्थना पत्र मिला है। आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।