फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur 15 units set up in a flatted factory testing lab will also open soon for product testing MoU signed

कानपुर: फ्लैटेड फैक्टरी में लगीं 15 इकाइयां, टेस्टिंग लैब भी जल्द खुलेगी, उत्पादों का होगा परीक्षण, MoU साइन

Wed, 28 Oct 2026 11:21 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 28 Oct 2026 11:21 AM IST
सार
Register For Event

Kanpur News: दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र में बनी फ्लैटेड फैक्टरी में उद्योग-धंधों ने रफ्तार पकड़ ली है। फैक्टरी में टेक्सटाइल, लेदर और प्रिंटिंग से जुड़ी 15 इकाइयों ने अपना काम शुरू कर दिया है। इसके साथ ही, भारत सरकार के उपक्रम नेशनल टेस्टिंग हाउस के सहयोग से यहां प्रदेश की पहली अत्याधुनिक इंडस्ट्रियल टेस्टिंग लैब भी खुलने जा रही है।

विज्ञापन
Kanpur 15 units set up in a flatted factory testing lab will also open soon for product testing MoU signed
कनपुर की पहली फ्लैटेड फैक्टरी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर शहर के दादानगर औद्योगिक क्षेत्र में शहर की पहली फ्लैटेड फैक्टरी में 15 इकाइयों ने काम शुरू कर दिया है। इसके अलावा यहां पर जल्द ही टेस्टिंग लैब भी खुलने वाली है। इससे चमड़ा, होजरी, मैटेलिक समेत अलग-अलग उत्पादों का परीक्षण भी कराया जा सकेगा। इसके लिए भारत सरकार का उपक्रम नेशनल टेस्टिंग हाउस यहां पर परीक्षण शाला लगाएगा। एमओयू भी कर लिया गया है।

विज्ञापन

यह प्रदेश में पहली परीक्षण शाला होगी। फ्लैटेड फैक्टरी में भूतल के अलावा चार मंजिला इमारत बनाई गई है। केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से इसे तैयार किया गया है। फैक्टरी में घुड़सवारों के लिए बनाए जाने वाले कपड़ा उत्पादों के साथ ही चमड़ा उत्पादों को बनाने की अलग-अलग 10 इकाइयों ने काम शुरू कर दिया है। प्रिंटिंग इकाइयों का भी काम चालू हो गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

प्रदेश में यह पहली परीक्षणशाला होगी
होजरी, रेडीमेड इकाइयों के अलावा व्हाइट गुड्स इकाइयों का भी जल्द काम शुरू हो सकेगा। फैक्टरी में 150 इकाइयों की आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। यूपीएसआईसी के अधीक्षण अभियंता प्रभात कुमार बाजपेई ने बताया कि फैक्टरी में परीक्षणशाला भी खोली जा रही है। इसके लिए नेशनल टेस्टिंग हाउस के साथ एमओयू किया जा चुका है। प्रदेश में यह पहली परीक्षणशाला होगी। इसमें सभी प्रकार के औद्योगिक उत्पादों का परीक्षण कराया जा सकेगा।

विज्ञापन

फ्लैटेड फैक्टरी में तेजी से खुलने लगी हैं इकाइयां
तमाम उत्पादों के परीक्षण के लिए उन्हें दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, गुजरात और चेन्नई स्थित परीक्षणशाला में नहीं भेजना पड़ेगा।  उन्होंने बताया कि टेक्सटाइल की आठ और चमड़ा से जुड़ी दो समेत 15 इकाइयों ने काम शुरू कर दिया है। वहीं, उपायुक्त उद्योग अंजनीश प्रताप सिंह ने बताया कि फ्लैटेड फैक्टरी में तेजी से इकाइयां खुलने लगी हैं। यह शहर के औद्योगिक क्षेत्र के लिए बेहद सकारात्मक है। अगले कुछ समय में फ्लैटेड फैक्टरी उद्यमिता के लिए बेहद महत्वपूर्ण केंद्र होगा।

विज्ञापन

यह होती है फ्लैटेड फैक्टरी
इस प्रकार की इकाई में उद्योग के अनुरूप मशीनें लगाई जाती हैं। सभी आधारभूत सुविधाओं के अलावा बिना प्रदूषण वाली इकाइयां स्थापित होती हैं। अभी तक पहले उद्यमियों को प्लाट दिया जाता था। इसके बाद वह अपने उद्योग के अनुरूप सेटअप तैयार करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed