{"_id":"587cfcb94f1c1b3803efeef7","slug":"house-tax-swipe-machine-can-submit","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइप मशीन से जमा कर सकेंगे हाउस टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइप मशीन से जमा कर सकेंगे हाउस टैक्स
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 16 Jan 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
मशीनों के संचालन और टैक्स जमा करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा
अगले हफ्ते से कानपुरवासी अपना हाउस टैक्स स्वाइप मशीन से जमा कर सकेंगे। सोमवार को नगर निगम में 18 स्वाइप मशीनों के आते ही उन्हें प्रापर्टी टैक्स साफ्टवेयर से जोड़ने का काम शुरू हो गया है। मंगलवार को मशीनों के संचालन और टैक्स जमा करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
नगर निगम ने एचडीएफसी बैंक से स्वाइप मशीनों का करार किया है। दोपहर में नगर निगम मुख्यालय आए एचडीएफसी के सर्विस इंजीनियर अमित वर्मा ने बताया कि स्वाइप मशीनें फ्री दी गई हैं। मशीनों के मेंटीनेंस और रोल की सुविधा एचडीएफसी मुहैया कराएगी। नगर निगम के आईटी अफसर परवेज ने बताया कि स्वाइप मशीन से हाउस टैक्स जमा करने वालों से कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाएगा। नगर निगम के सभी जोनों को तीन - तीन स्वाइप मशीनें दी जा रही हैं। इनमें से एक - एक मशीन जोनल कार्यालय में रहेगी। दो - दो मशीनें कर निरीक्षकों को दी जाएंगी। कर निरीक्षक वार्डों में जाकर मशीनों के जरिए हाउस टैक्स जमा कर सकें।