फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi murder and suicide Man gouges out wifes eye with knife crushes her face with brick then hangs himself

खूनी खेल: पत्नी की चाकू से आंख निकाली, ईंट से चेहरा कूचकर मारा, फिर पति ने खुद फंदा लगाकर दी जान, पढ़ें मामला

Sun, 01 Nov 2026 08:56 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 01 Nov 2026 08:56 AM IST
सार
Register For Event

Hardoi Murder And Suicide News: पाली थाना क्षेत्र स्थित कछलियनपुरवा में शनिवार शाम चरित्र पर शक और पारिवारिक कलह के चलते एक राजमिस्त्री ने अपनी पत्नी की नृशंस हत्या कर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दायीं आंख निकाल दी और पेट में वार करने के बाद ईंट से सिर व चेहरा कुचल दिया। वारदात के बाद उसने दूसरे कमरे में फंदा लगा लिया।

विज्ञापन
Hardoi murder and suicide Man gouges out wifes eye with knife crushes her face with brick then hangs himself
Hardoi Murder And Suicide Case - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले के पाली थाना क्षेत्र के कछलियनपुरवा में शनिवार शाम राजमिस्त्री ने पत्नी की नृशंस हत्या कर फंदा लगाकर खुद भी जान दे दी। घटना का पता चलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपती के बच्चों से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस का दावा है कि करवा चौथ की रात हुए विवाद के बाद शनिवार शाम फिर से विवाद होने के बाद घटना हुई।

विज्ञापन

ग्रामीणों में चर्चा है कि दोनों एक-दूसरे के चरित्र पर शक करते थे। मौके से चाकू और ईंट भी बरामद हुई है। कछलियनपुरवा निवासी लालपूत राठौर (52) राजमिस्त्री थे। गांव में उनके तीन मकान हैं। गांव स्थित नए मकान में इन दिनों वह परिवार के साथ रहते थे। शनिवार को वह काम पर गए थे। शाम लगभग 4:30 बजे घर पहुंचने के बाद पत्नी जनुका (50) से विवाद हुआ।

विज्ञापन
Trending Videos

चाकू से  वार कर आंख बाहर निकाल दी
उस वक्त जनुका मकान के बरामदे में चारपाई पर बैठी थीं। विवाद के दौरान राजमिस्त्री ने पास पड़े चाकू से जनुका की दायीं आंख पर वार कर आंख बाहर निकाल दी। इसके बाद पेट में दो वार किए और फिर ईंट से जनुका का चेहरा और सिर कुचल दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बरामदे के पीछे बने कमरे में जाकर लालपूत ने रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन

कमरे में फंदे से लटके मिला शव
घटना का पता तब चला जब उनका सबसे छोटा बेटा पुष्पेंद्र (9) खेलने के बाद घर के अंदर पहुंचा। बरामदे में मां का शव पड़ा देख उसने शोर मचाया, तो पड़ोसी मौके पर आ गए। पिता को खोजा, तो वह अंदर के कमरे में फंदे से लटके मिले। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सीओ शाहाबाद संतोष सिंह और पाली के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

एक-दूसरे के चरित्र पर शक करते थे दोनों
फॉरेंसिक टीम ने जरूरी नमूने जुटाए। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि करवा चौथ की रात पूजा का सामान लाने को लेकर विवाद हुआ था। यही विवाद शनिवार शाम भी उखड़ा और इस दौरान घटना हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि पति-पत्नी एक-दूसरे के चरित्र पर शक करते थे। इसी वजह से घटना हुई। सीओ संतोष सिंह ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

15 दिन पहले आए थे नए मकान में तब भी हुआ था विवाद
जनुका और लालपूत के आठ बच्चे हैं। छह लड़के और दो लड़कियां। दो बेटे अर्जुन (18) और पुष्पेंद्र (9) गांव में ही माता-पिता के साथ रहते हैं। बाकी बच्चे पानीपत और दिल्ली में रहकर काम करते हैं। गांव से जुड़े सूत्र बताते हैं कि पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। 15 दिन पहले तक दोनों गांव में स्थित पुराने मकान में रहते थे। चर्चा है कि वहां होने वाले विवाद की जानकारी ग्रामीणों को हो जाती थी।

किसी तरह मामला शांत करा दिया गया था
इसकी वजह से 15 दिन पहले यह लोग गांव में ही बाहर की ओर स्थित मकान में रहने आ गए थे। यहां रहने के दौरान भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। तब किसी तरह मामला शांत करा दिया गया था। घटना की वजह को लेकर अभी भी कोई स्पष्ट बोलने को तैयार नहीं है। दंपती का बेटा अर्जुन ऑटो चलाता है। पाली से शाहाबाद के बीच त्योहार के कारण सवारियों की भीड़ बढ़ी है।

ऑटो चलाकर आया बेटा, तो देखा घर के बाहर लगी भीड़
इसकी वजह से अर्जुन को भी ज्यादा काम रहता है। शनिवार सुबह सात बजे वह घर से निकला था। शाम को लगभग पौने छह बजे जब वह घर पहुंचा, तो उसके घर के बाहर भीड़ लगी थी। भीड़ देखकर पहले तो उसे कुछ समझ नहीं आया लेकिन इस बीच गांव के ही एक शख्स का फोन उसके मोबाइल पर पहुंचा, तब उसने बताया कि गांव में ही है। इसके बाद उसे पूरी घटना का पता चला।

नशे में घटना होने के बिंदु पर भी जांच
सीओ शाहाबाद संतोष सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान यह भी पता चला है कि लालपूत शराब का आदी था। यह आशंका भी है कि शराब के नशे में ही विवाद बढ़ा हो और फिर पूरी घटना हो गई। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed